Simdega Corona Update: सिमडेगा में समाहरणालय तक पहुंचा कोरोना, एक कर्मी पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Simdega Coronavirus News Update झारखंड में बुधवार को 193 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें रांची में 37 हजारीबाग में 20 और जमशेदपुर में 11 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।
सिमडेगा, जासं। Simdega Coronavirus News Update झारखंड में बुधवार को 193 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें रांची में 37, हजारीबाग में 20 और जमशेदपुर में 11 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। सिमडेगा में कोरोना का संक्रमण समाहरणालय तक पहुंच गया है। जांच के क्रम में सांख्यिकी विभाग का एक कर्मी कोरोना से संक्रमित पाया गया है। यह बताया गया कि उक्त कर्मी रांची से आता-जाता रहा है। संभवत: इसी क्रम में वह संक्रमित व्यक्ति से संपर्क में आया होगा। विदित हो कि इधर कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से लोगों की भी परेशानी व चिंता बढ़ गई है।
हाल ही में शहर के कुछ हिस्सों से कोरोना के चार मरीज मिले हैं। समाहरणालय में नया मरीज के मिलने के बाद प्रशासनिक महकमा में भी चिंता बढ़ गई है।उक्त कर्मी को आइसोलेट करते हुए कोरोना अस्पताल के रूप में चिह्नित पॉलिटेक्निक कॉलेज में भर्ती कराया गया है। निवर्तमान उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने बताया कि फिलहाल समाहरणालय को बंद रखने का निर्णय नहीं लिया गया है।
चूंकि समाहरणालय में एक दिन पूर्व ही लिए गए सभी कर्मियों के सैंपल लिए गए हैं। फिर भी डीडीसी के आफिस वाले भाग को एक दिन के लिए कार्य स्थगित रखते हुए सैनिटाइजेशन का कार्य कराने को कहा गया है। साथ ही सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को भी विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। डीडीसी भी अपने घर पर रहकर एक दिन कार्य करेंगे।उपायुक्त ने सभी जिलेवासियों को भी विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। लोगों को विशेष रूप से मास्क व शारीरिक दूरी नियम को सख्ती के साथ पालन करने की जरूरत है।