Move to Jagran APP

श्री रामराज्य दिग्विजय रथ: अयोध्या से 15 हजार किमी की यात्रा पर निकली रथयात्रा आज पहुंचेगी रांची

Shree Ramrajya Digvijay Rath अयोध्या से 15 हजार किमी की यात्रा पर निकली रथयात्री आज रांची पहुंचेगी। सोमवार को रांची से हजारीबाग होते हुए बिहार में प्रवेश करेगी। श्री रामराज्य दिग्विजय रथ गीता जयंती के दिन अयोध्या पहुंचेगी।

By Jagran NewsEdited By: Sanjay KumarPublished: Sun, 27 Nov 2022 11:27 AM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2022 11:29 AM (IST)
श्री रामराज्य दिग्विजय रथ: अयोध्या से 15 हजार किमी की यात्रा पर निकली रथयात्रा आज पहुंचेगी रांची
Shree Ramrajya Digvijay Rath: अयोध्या से 15 हजार किमी की यात्रा पर निकली रथयात्री आज पहुंचेगी रांची।

रांची, जासं। Shree Ramrajya Digvijay Rath 500 वर्षों के कठिन संघर्ष के बाद अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है। लंका विजय के बाद अयोध्या पहुंचने पर भगवान राम ने अश्वमेध यज्ञ किया था, उसी तरह मंदिर बनने की खुशी में श्री रामराज्य दिग्विजय यात्रा निकाली गई है। पांच अक्तूबर 2022, विजयादशमी के दिन अयोध्या से चलकर यह यात्रा रविवार को रांची पहुंचेगी। सोमवार को रांची से हजारीबाग होते हुए बिहार में प्रवेश करेगी। 60 दिनों में देश के 27 राज्यों होते हुए यह रथ 15000 किमी की यात्रा तय करेगी। गीता जयंती के दिन अयोध्या पहुंचेगी।

loksabha election banner

भारत से नेपाल तक जाएगी यह यात्रा

स्वामी सत्यानंद सरस्वती जी महाराज, (श्री राम जन्मभूमि आंदोलन एवं केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल सदस्य विश्व हिंदू परिषद) एवं चंपत राय (महासचिव,श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास) के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में यह यात्रा प्रारंभ की गई है। यह भारत और नेपाल को जोड़ेगी।

रथ अयोध्या से जनकपुरी, काठमांडू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, गुजरात एवं अन्य राज्यों को होते हुए पूरे भारत का भ्रमण कर रही है। इस यात्रा में प्रत्येक दिन सुबह 5:00 बजे पूजन–हवन का कार्यक्रम के बाद गौ पूजन एवं स्थानीय क्षेत्र में पौधारोपण एवं अन्य सेवा कार्य किया जाता है।

रथ पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का प्रारूप

इस दिव्य दिग्विजय रथयात्रा में रथ पर श्री रामचंद्र, माता सीता के साथ ,श्री राम जन्मभूमि का विराट भव्य मंदिर का प्रारूप एवं श्री राम लला का अखंड राम ज्योति विद्यमान है। यह शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। इस रथयात्रा में अयोध्या के कई साधु संत महंत भी सम्मिलित है, जिनका स्वागत एवं अभिनंदन जगह जगह समस्त सनातन धर्मावलंबी लोगों द्वारा किया जाता है। रांची में इसकी तैयारी की गई है। लोगों में काफी उत्साह है।

झारखंड में श्रीराम राज्य दिग्विजय रथ यात्रा कार्यक्रम

आज यानी रविवार को रांची का कार्यक्रम इस प्रकार है...

  • लेक रिसर्च चुटिया रोड,भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा परिसर- सायं 04:00 बजे
  • सुरेश्वर महादेव मंदिर- 04:30 बजे
  • महावीर मंदिर (शिशु मंदिर)- 04:45 बजे
  • रात्रि विश्राम महादेव मंडा टांड़ चुटिया -05:00

रांची हजारीबाग होते हुए 28 को करेगी प्रस्थान

  • चुटिया महादेव मंडा टांड़– प्रातः 08:00 बजे
  • श्री राम मंदिर चुटिया– 08:15 बजे
  • चुटिया थाना, सुजाता चौक, श्री शिव मंदिर महावीर मंदिर– 9:15 राजेंद्र चौक
  • खुखरी पेट्रोल पंप से दाईं ओर युवराज होटल होते हुए, भारत किचन हाऊस होते हुए, शिव मंदिर,कडरू, सहजानंद चौक, श्री श्याम मंदिर–9:30 बजे
  • रातु रोड चौक, कचहरी चौक से बाएं होते हुए , एसपी कोठी, करम टोली चौक, मेडिकल चौक–10:00 बजे
  • शिव मंदिर चौक बिजली ऑफिस - 10:15 बजे
  • शनि मंदिर यूनिवर्सिटी कॉलोनी चौक–10:30 बजे
  • हाऊसिंग कालोनी चौक– 10:45 बजे
  • बड़ागाई चौक - 11:00 बजे
  • शिवाजी चौक, बूटी मोड़ - 11:10 बजे
  • पितांबरा बैंक्विट हॉल - 11:30 बजे
  • बीआइटी, मेसरा - 12:00 बजे
  • नेवरी विकास - 11:45 बजे
  • ओरमांझी - 12:15 बजे
  • पटेल चौक रामगढ़– 12:45 बजे
  • सुभाष चौक दुर्गा मंडप, रामगढ़–1:00 बजे
  • चरही बस स्टैंड हजारीबाग 1:30 बजे
  • मध्यान्ह भोजन–1:35 बजे
  • दुर्गा मंदिर मोरंगी– 3:15 बजे
  • मुकुंद गंज–3:20 बजे
  • डिस्ट्रिक्ट मोड,हजारीबाग –3:30 बजे
  • इचाक - 3:40 बजे
  • पदमा, बरही, चौपारण से गया के लिए प्रस्थान संध्या 5:00 बजे

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.