शिल्पी नेहा तिर्की का हुंकार: जल-जंगल-जमीन और संवैधानिक अधिकारों के साथ समझौता नहीं करेगा आदिवासी-मूलवासी
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मांडर में कांग्रेस पदाधिकारियों संग बैठक की, जिसमें 27 अगस्त के धरना-प्रदर्शन और 30 अगस्त की आदिवासी एकता महारैली की तैयारियों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज अपने संवैधानिक अधिकारों, राजनीतिक हिस्सेदारी और जल-जंगल-जमीन पर कोई समझौता नहीं करेगा।

आदिवासी समाज अपने संवैधानिक अधिकारों, राजनीतिक हिस्सेदारी और जल-जंगल-जमीन पर कोई समझौता नहीं करेगा।
HighLights
27 अगस्त को धरना, 30 अगस्त को रांची में महारैली।
आदिवासी अधिकारों, जल-जंगल-जमीन पर कोई समझौता नहीं।
संवैधानिक अधिकारों और राजनीतिक हिस्सेदारी की लड़ाई
बैठक को संबोधित करते हुए शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि आदिवासी समाज केवल अपने अधिकारों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी, संवैधानिक अधिकारों और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है।