Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: राजधानी रांची में सुबह से छाया कोहरा, जानें कैसा रहेगा आज आपके शहर का मौसम

Jharkhand Weather Update रांची शहर में आद्रता का स्तर 97 प्रतिशत तक है जबकि तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। इसके कारण लोगों को सितंबर के महीने में कोहरे का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी में आज दिन में हल्के से मध्यम दर्जे के बादल छाए रहेंगे।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 08:22 AM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 08:22 AM (IST)
राजधानी रांची में सुबह से शहर और आसपास के इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा।

रांची,जासं। राजधानी रांची में शुक्रवार की सुबह से शहर और आसपास के इलाकों में हल्का कोहरा छाया हुआ है। शहर में आद्रता का स्तर 97 प्रतिशत तक है, जबकि तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। इसके कारण लोगों को सितंबर के महीने में कोहरे का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में आज दिन में हल्के से मध्यम दर्जे के बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही दिन में एक से दो बार गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि बारिश होने के बाद लोगों को कोहरे से राहत मिलेगी।

loksabha election banner

मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि आज दिन में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। राज्य में मौसम की ऐसी स्थिति 28 सितंबर तक बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण पूर्व हिस्से के उपर बना हुई है। इसका टर्फ लाइन तेलगाना तक फैला हुआ है। वहीं मानसून का टर्फ लाइन भी इस कम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रहा है। एक अन्य चक्रवातीय क्षेत्र म्यानमार के तटीय इलाके में बना हुआ है। इसी इलाके में एक अन्य चक्रवातीय क्षेत्र 24 सितंबर तक बनेगा जो बनने के अगले 48 घंटों में ओडिसा को तट पर टकराएगा। इसका असर भी राज्य में देखने को मिलेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति बेहतर रही। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश लातेहार में 102.2 मिमी रिकार्ड किया गया है। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान राज्य में देवघर में 33.6डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गुरुवार को सुबह से रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों में रूक-रूककर हल्की बारिश होती रही। तीन दिनों से जारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा। हालांकि मानसून क्लाउड के कारण शहर में असामान्य बारिश हुई। शहर के बाहरी इलाकों में दिन से दो बार तेज बारिश भी हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.