विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सहेली के पति पर यौन शोषण का आरोप, थाने में चला हाई वोल्टेज ड्रामा

By Sachin MishraEdited By:
Published: Wed, 05 Apr 2017 10:51 AM (IST)Updated: Wed, 05 Apr 2017 12:03 PM (IST)

एक युवती ने अपनी ही सहेली के पति पर पांच साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सहेली के पति पर यौन शोषण का आरोप, थाने में चला हाई वोल्टेज ड्रामा
सहेली के पति पर यौन शोषण का आरोप, थाने में चला हाई वोल्टेज ड्रामा

जागरण संवाददाता, रांची। सुखदेवनगर थाने में मंगलवार को एक युवती ने अपनी ही सहेली के पति पर पांच साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक दीपक कुमार चौधरी है। वह अपर बाजार के कार्टसराय रोड का रहने वाला है।

थाने में चला हाई वोल्टेज ड्रामा

युवक की गिरफ्तारी के बाद सुखदेवनगर थाने में मंगलवार को दिन भर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौते की कोशिश चलती रही, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था। दीपक की पत्नी जहां दीपक को छुड़ाने के लिए अपनी सहेली सहित सबको मनाती रही, वहीं, पीड़िता व पीड़िता के परिजन दीपक को जेल भिजवाने के लिए थाने में अड़े रहे। मौके पर पहुंचे कोतवाली के डीएसपी भोला प्रसाद सिंह व थानेदार नवल किशोर सिंह ने सभी पक्षों का बयान लिया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। दोनों पक्ष के परिजन न्यायालय में अपनी बात रखेंगे।

दीपक को है नशे की आदत:

इधर, आरोपी के भाई के अनुसार दीपक को नशे की आदत थी। उसे परिजन भी नशा से रोकते थे, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। पीड़िता ने यौन शोषण संबंधी जानकारी अपनी बड़ी बहन को दी। बड़ी बहन ने अपने पति को सारी बात बताई, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा, जिसके बाद आरोपी पकड़ा गया।

यह भी पढ़ेंः गुमला में मां से बेटी मांग रहे नक्सली

यह भी पढ़ेंः शादी का झांसा देकर छात्रा का यौन शोषण करने का आऱोप