Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Result 2024: झारखंड में लालू यादव टांय-टांय फिस्स! कैंडिडेट रही फेल, I.N.D.I.A के साथ भी हो गया खेला

    लालू प्रसाद (Lalu Yadav ) का राजद झारखंड ( Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024) में गठबंधन में पिछलग्गू की भूमिका में है। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election Result 2024) में अपने जनाधार के वोटर को भी साथी दलों में शिफ्ट कराने में पार्टी को सफलता नहीं मिली है। इसका असर विधानसभा चुनाव में भी दिखेगा। सीटों के लिए राजद को अपने साथी दलों के सामने हाथ फैलाना पड़ेगा।

    By Dilip Kumar Edited By: Mohit Tripathi Updated: Wed, 05 Jun 2024 07:22 PM (IST)
    Hero Image
    पलामू सीट पर करारी शिकस्त राजद को मिली करारी शिकस्त। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, रांची। लालू ने 2024 के लोकसभा चुनाव में झारखंड में राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के सामने 4 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की दावेदारी की थी। उसे केवल पलामू सीट मिली। यहां से राजद ने ममता भुइयां को अपना प्रत्याशी बनाया था, जिन्हें करारी शिकस्त मिली। इसके अलावा, जिन अन्य सीटों चतरा, कोडरमा और गोड्डा में उसकी दावेदारी थी, वहां भी गठबंधन की हार हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पलामू सीट पर ममता भुइयां भाजपा प्रत्याशी बीडी राम से दो लाख 88 हजार 807 मतों के अंतर से हारी हैं। वहीं, कोडरमा में गठबंधन के प्रत्याशी विनोद सिंह भाजपा की अन्नपूर्णा देवी से तीन लाख 77 हजार 014 वोट के अंतर से हारे हैं।

    चतरा में कांग्रेस के केएन त्रिपाठी वहां से भाजपा के उम्मीदवार कालीचरण सिंह से दो लाख 20 हजार 959 वोट से हारे हैं, जबकि, गोड्डा में कांग्रेस के प्रदीप यादव को भाजपा के उम्मीदवार निशिकांत दुबे ने एक लाख एक हजार 813 वोट से हराया है।

    2019 के विधानसभा चुनाव में 7सीटों पर चुनाव लड़ा था राजद

    वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में राजद को महागठबंधन में सात सीटें मिलीं थीं। इन सीटों में गोड्डा, देवघर, कोडरमा, छतरपुर, हुसैनाबाद, चतरा व विश्रामपुर सीट शामिल थीं। इनमें केवल चतरा सीट से सत्यानंद भोक्ता जीते थे। वे राज्य सरकार में मंत्री हैं।

    यह भी पढ़ें: Ranchi Lok Sabha Result: जीतकर भी संजय सेठ के हाथ लगी निराशा, इस मामले में पिछड़ गए सांसद जी; वजह भी आई सामने

    Jharkhand Election Result: झारखंड में 2 निर्दलीय उम्मीदवार ने सभी को चौंकाया, अन्य दलों के लिए बजा दी खतरे की घंटी

    Jharkhand Election Result 2024: BJP को आदिवासियों ने दिया झटका! सीता-गीता का पाला बदलना भी नहीं आया काम

    Bihar Election Result 2024: पवन सिंह की हार से अधिक इस बात की चर्चा..., काराकाट में चौंकाने वाली बात आई सामने