Move to Jagran APP

झारखंड के पलामू में ट्रेन पकड़ने के लिए आटो से स्टेशन जा रहा था पूरा परिवार, अनियंत्रित स्कार्पियों ने मारी टक्कर; एक की मौत, 4 घायल

पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेड़मा जनकपुरी में स्कार्पियो और टेंपो के बीच सीधी टक्कर हो गई। हादसा में एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल में चल रहा था।

By Vikram GiriEdited By: Published: Fri, 10 Sep 2021 12:39 PM (IST)Updated: Fri, 10 Sep 2021 12:39 PM (IST)
झारखंड के पलामू में ट्रेन पकड़ने के लिए आटो से स्टेशन जा रहा था पूरा परिवार, अनियंत्रित स्कार्पियों ने मारी टक्कर; एक की मौत, 4 घायल
झारखंड के पलामू में ट्रेन पकड़ने के लिए आटो से स्टेशन जा रहा था पूरा परिवार। जागरण

पलामू, जासं । पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेड़मा जनकपुरी में स्कार्पियो और टेंपो के बीच सीधी टक्कर हो गई। हादसा में एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल में चल रहा था। घटना गुरूवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार कुंदरी की ओर से टेंपो पर सवार होकर लोग रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी बीच जनकपुरी के समीप मेदिनीनगर की ओर से जा रहा स्कार्पियो अनियंत्रित होकर टेंपो से जा भीड़ा। इससे टेंपो पर सवार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्स्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया।

loksabha election banner

घायल कुंदरी निवासी स्व छविनाथ महतो के 29 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार मेहता, मनोज महतो के 17 वर्षीय पुत्र मनदीप मेहता व रोहित कुमार आदि का इलाज चिकित्सक एमआरएमसीएच में कर रहे हैं। इलाजरत मनदीप ने बताया कि वे लोग रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए टेंपो से जा रहे थे। उनलोगों को ट्रेन से जालंधर जाना था। इसी बीच अचानक जनकपुरी के समीप अनियंत्रित स्कार्पियो ने टेंपो टक्कर मार दिया। सवार सभी लोग जख्मी हो गए। स्वजन सुनीता देवी, सरस्वती देवी व संजय कुमार ने बताया फोन के जरिए हादसे की सूचना मिली। तत्काल सभी लोग रात में ही अस्पताल आ गए। शहर थान की पुलिस आई थी।

बयान लिया गया है। स्वजनों ने दोषी चालक पर कार्रवाई की मांग की है। इधर, मृतका लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के महरजा निवासी कृष्णा महतो की 45 वर्षीय पत्नी पचिया देवी के शव का अंत्यपरीक्षण एमआरएमसीएच में कराया गया। बताया जाता है कि उनके पति कृष्णा परिवार के साथ पंजाब में रहकर अपना आटा-चक्की का व्यवसाय करते हैं। भाई की मौत के बाद महिला अपने बेटे के साथ गांव लौटी थी। वापस पंजाब लौटने के लिए गुरुवार की देर रात महरजा गांव से टेंपो से रेलवे स्टेशन जा रही थी। जम्मू-तवी ट्रेन में उनका रिजर्वेशन था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.