यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand School Timing: झारखंड में बदली स्कूलों की टाइमिंग, शिक्षा विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन
झारखंड सरकार ने बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है। 26 अप्रैल से ...और पढ़ें

HighLights
- झारखंड में बदली स्कूलों की टाइमिंग
जागरण संवाददाता, रांची। सरकार ने बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है। इसके तहत 26 अप्रैल से कक्षा केजी से आठवीं की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक संचालित होंगी।
वहीं, नौवीं से 12वीं की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक संचालित होंगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।
यह आदेश सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक तथा निजी स्कूलों पर लागू होगा।
निजी विद्यालयों का संचालन संबंधित विद्यालय के दिशा-निर्देश के अनुरूप आरटीआई अधिनियम एवं प्रबंधन के प्रावधानों के तहत संचालित होंगे।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
यह भी पढ़ें-
