दारोगा को रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने किया गिरफ्तार
रांची में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने दारोगा अरुण कुमार सिंह को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 26 Sep 2018 04:57 PM (IST)Updated: Wed, 26 Sep 2018 04:57 PM (IST)
रांची, जेएनएन। सुखदेवनगर थाना (रांची) के दारोगा अरुण कुमार सिंह को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने 7000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
दारोगा अरुण कुमार सिंह पर रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू साकेत नगर निवासी राज अनंत कुमार से केस को हल्का करने के एवज में 50 हजार रिश्वत मांगने का आरोप है। राज अनंत कुमार ने इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में शिकायत की थी।
बुधवार को रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 7000 रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। एसीबी दारोगा अरुण कुमार सिंह से पूछताछ कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें