Move to Jagran APP

रांची रेलवे स्टेशन पर सप्ताहभर में लगेगी स्कैनर मशीन

रांची रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के हाईटेक इंतजाम होंगे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Nov 2018 06:41 AM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 06:41 AM (IST)
रांची रेलवे स्टेशन पर सप्ताहभर में लगेगी स्कैनर मशीन
रांची रेलवे स्टेशन पर सप्ताहभर में लगेगी स्कैनर मशीन

शक्ति सिंह, रांची :

loksabha election banner

रांची रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के हाईटेक इंतजाम होंगे। एक सप्ताह के अंदर स्टेशन के मुख्यद्वार पर स्कैनर मशीन लगाई जाएगी। मशीन को रांची मंगा लिया गया है। यह सुविधा एयरपोर्ट की तर्ज पर होगी। पहली बार रांची रेल मंडल के स्टेशन पर स्कैनर मशीन लगायी जा रही है। मशीन इंस्टॉल होने पर यात्रियों को स्टेशन पर लगेज ले जाने से पहले स्कैनर में इसका परीक्षण कराना होगा। तभी उन्हें स्टेशन पर जाने की अनुमति मिलेगी।

सीपीआरओ नीरज कुमार ने बताया कि स्टेशन पर प्रवेश के लिए चार द्वार हैं। इसे प्रथम प्रवेश द्वार पर लगाया जाएगा। इसके ठीक बगल में मेटल डिटेक्टर होगा। एक सप्ताह के अंदर स्टेशन में मशीन को इंस्टॉल कर दिया जाएगा। यात्री सुरक्षा की द़ृष्टि से रेलवे ने इसकी सुविधा रांची स्टेशन पर उपलब्ध कराई है। फिलहाल एक ही मशीन की व्यवस्था स्टेशन पर की गई है। धीरे-धीरे इनकी संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी और स्टेशनों को इससे जोड़ा जाएगा। लंबे समय से हो रही थी मांग

लंबे दिनों से स्कैनर की मांग की जा रही थी। अंतत: लंबे अंतराल के बाद रेलवे की ओर से यह सुविधा दी जा रही है। आरपीएफ द्वारा इसका संचालन किया जाएगा। बता दें कि रांची स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। हटिया स्टेशन पर भी जल्द ही इसकी सेवा उपलब्ध करा दी जाएगी। लेकिन, कई मामलों में सीसीटीवी कैमरों से संदिग्ध सामानों की पहचान नहीं हो पाती है। पर, स्कैनर से यह सब कुछ संभव हो सकेगा। कई मामलों में असामाजिक तत्व संदिग्ध सामानों को ट्रेन से ले जाने मे सफल रहते हैं। पर अब ऐसा नहीं होगा। उन्हें स्कैनर की मदद से प्रवेशद्वार पर ही पकड़ा जा सकेगा। हालांकि, एक स्कैनर होने से यात्रियों का अधिक दबाव रहेगा। इसके लिए उन्हें कतार में खड़ा भी होना पड़ेगा। यात्री सुरक्षा को देखते हुए बैग स्कैनर मशीन की सेवा रांची स्टेशन पर शुरू की गई है। जल्द ही स्टेशन पर इसे इंस्टॉल कर दिया जाएगा। रांची रेल मंडल स्थित स्टेशन पर यह पहली व्यवस्था होगी। नीरज कुमार

सीपीआरओ, रांची रेल मंडल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.