Move to Jagran APP

NEET 2019: जमशेदपुर के सात्विक लोढ़ा बने झारखंड स्टेट टॉपर

NEET 2019. नीट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। पूर्वी सिंहभूम जिला के चाकुलिया प्रखंड के रहने वाले सात्विक लोधा झारखंड टॉपर बने हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 05 Jun 2019 05:22 PM (IST)Updated: Wed, 05 Jun 2019 07:50 PM (IST)
NEET 2019: जमशेदपुर के सात्विक लोढ़ा बने झारखंड स्टेट टॉपर
NEET 2019: जमशेदपुर के सात्विक लोढ़ा बने झारखंड स्टेट टॉपर

रांची, जेएनएन। पूर्वी सिंहभूम जिला के चाकुलिया प्रखंड का रहने वाला सात्विक लोधा एनटीए द्वारा जारी नीट परीक्षा (NEET 2019) परिणाम में झारखंड टॉपर बना है। उसे अखिल भारतीय स्तर 20वां रैंक प्राप्त हुआ है। उसे कुल 690 अंक प्राप्त हुआ है। उसके पिता विवेक मेहता चाकुलिया में व्यवसायी हैं। रांची के पिस्का मोड़ के पास रहने वाले गौतम कुमार को पूरे देश में 32वां स्थान मिला है। गौतम को कुल 720 में 687 प्राप्त हुआ है। उन्हें तीनों विषय फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी में 99.99 परसेंटाइल मिले हैं।
गौतम का सपना इंजीनियर बनना था। उसी सपना को पूरा करने के लिए 10वीं की पढ़ाई कर रहा था। लेकिन परीक्षा से कुछ दिन पहले गौतम के पिता रजनीश कुमार को फेफड़े में कुछ समस्या हो गई। वे इलाज कराने एम्स, दिल्ली गए। साथ में गौतम भी था। वहां देखा कि डॉक्टर किस तरह उसके पिता और अन्य मरीजों का इलाज कर रहे हैं। मरीजों की तकलीफ को देखा तो उसी समय पिता से कहा अब वह डॉक्टर ही बनेगा। वहीं, दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो के छात्र प्रजनापन बसु ने मेडिकल संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित एनईईटी (नीट) परीक्षा में बोकारो का नाम रौशन किया है।

loksabha election banner

प्रजनापन ने नीट में कुल 720 में से 681 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर 72वां रैंक प्राप्त किया है। पूरे झारखंड की बात करें तो 16934 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 10297 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। जमशेदपुर शहर की बात करें तो सात्विक के बाद दूसरे स्थान पर जक्का भागर्व हैं। उसे ऑल इंडिया रैंकिंग 172 प्राप्त हुआ है। उसे कुल 671 मार्क्‍स प्राप्त हुए हैं। तीसरे स्थान पर भु्रति उच्चवास सेठी हैं, उन्हें सामान्य कैटेगरी में ऑल इंडिया कैटेगरी में एआइआर 386 प्राप्त हुआ है। एसी कैटेगरी में उसे देशभर में सातवां स्थान प्राप्त हुआ है।
इन्हें भी मिली कामयाबी
नाम, शहर : एआइआर
जक्का भार्गव, जमशेदपुर : 219
भु्रति उच्चवास सेठी, जमशेदपुर : 386
राहुल देव, धनबाद : 1216
यश परवाल, जमशेदपुर : 1800
अमन कुमार, जमशेदपुर : 3358

1216 आल इंडिया रैंक हासिल कर राहुल बना धनबाद जिला टॉपर

धनबाद संत जेवियर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र राहुल देव रोशन ने NEET में 1216 ऑल इंडिया रैंक हासिल कर डिस्ट्रिक्ट टॉप किया है। मूल रूप से जामताड़ा के केराबनी गांव के रहने वाले राहुल के पिता सुखदेव मंडल एक सरकारी शिक्षक हैं। राहुल पिछले 2 साल से धनबाद में रहकर पढ़ाई कर रहा है। राहुल के पिता, मां और बड़ी बहन शिक्षक हैं, लेकिन पिता का सपना था कि उनके परिवार में कोई डॉक्टर बने। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए गणित विषय फेवरेट होने के बावजूद आगे की पढ़ाई बायो विषय लेकर जारी रखी।

राहुल की बड़ी बहन का भी चयन डेंटल में हुआ था, लेकिन एमबीबीएस न मिलने के कारण डेंटल छोड़ दिया और धनबाद आकर भाई का सपना पूरा करने में जुट गई। पिछले 2 साल से राहुल को बायो विषय उसकी बड़ी बहन नेहा भारती ही पढ़ा रही है। राहुल ने बताया कि न्यूरो का डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना है। खासकर अपने गांव वापस आकर सभी तरह की चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करानी है, जिससे अभी भी लोग महरूम हैं। मेरे दादा एक प्राइवेट प्रैक्टिशनर हैं, लेकिन चाहते हैं कि उनके घर का कोई डॉक्टर बने और गांव वालों की सेवा करे।
बोकारो के प्रजनापन को देश में 72वां स्थान


दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो के छात्र प्रजनापन बसु ने एनईईटी (NEET) परीक्षा में बोकारो का नाम रौशन किया है। जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार प्रजनापन ने नीट में कुल 720 में से 681 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर 72वां रैंक प्राप्त किया है। प्राचार्य एएस गंगवार ने प्रजनापन सहित विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।  प्रजनापन ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षक व अपने माता-पिता को दिया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.