Sakshi Dhoni: साक्षी ने पोस्ट की शादी से पहले की धौनी के साथ वाली फोटो, यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट
Sakshi Singh Dhoni साक्षी धौनी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है। इसमें वह अपने पति महेंद्र सिंह धौनी के साथ नजर आ रहीं हैं। उन्होंने दो फोटो पोस्ट कर लिखा है कि 2008 और इतने वर्षों के बाद।
रांची, जेएनएन। @sakshisingh_r रांची के लाल और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी सिंह धौनी इंटरनेट मीडिया पर अक्सर अपनी फोटो पोस्ट करती रहतीं हैं। अपने पोस्ट की वजह से वह हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। आज उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है। इसमें वह अपने पति महेंद्र सिंह धौनी के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने दो फोटो पोस्ट कर लिखा है कि 2008 और इतने वर्षों के बाद...।
यह फोटो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महज 3 घंटे में ही 5 लाख लोगों ने इस पोस्ट को लाइक किया है। पहली तस्वीर 2008 की है। वहीं दूसरी फोटो हाल की है। एक तस्वीर में धौनी और साक्षी बड़े ही खुश नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे फोटो में साक्षी सिंह ने धौनी को बड़े प्यारे अंदाज में पकड़ रखा है और धौनी उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं।
बता दें कि महेंद्र सिंह धौनी और साक्षी सिंह धौनी की शादी 4 जुलाई 2010 में हुई है। उनकी एक प्यारी बेटी जीवा है। साक्षी सिंह ने आज जो पाेस्ट इंस्टाग्राम पर डाला है, उसमें से पहली फोटो शादी से पहले की है। वहीं दूसरी फोटो हाल के दिनों की है। इस फोटो के पोस्ट करने के बाद इंस्टाग्राम यूजर्स ने बड़े प्यारे कमेंट किए हैं। एक यूजर ने क्यूट तो एक अन्य ने लिखा है कि भगवान आप लोगों को आशीर्वाद दे।
एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा है कि वैरी नाइस माही भाई एंड भाभी जी। एक अन्य ने लिखा है कि क्यूट कपल ऑन द अर्थ। साक्षी के इस पोस्ट पर देश-विदेश से लोग कमेंट कर रहे हैं। हिंदी-अंग्रेजी के साथ उर्दू में भी लोग इस फोटो को देखकर अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं।