Move to Jagran APP

Sail Day 2021: इस्पात भवन में धूम धाम से मनाई गई सेल दिवस

सेल रांची इकाईयों ने आज इस्पात भवन रांची में सेल दिवस बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। अनुसन्धान एवं विकास केंद्र आर.डी.सी.आई.एस में सर्वप्रथम मुख्य महाप्रबंधक (कार्मिक) पी.माला हेमरोम ने सभी प्रतिभागियों तथा उनके परिवार के सदस्यों का स्वागत किया।

By Vikram GiriEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 04:24 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 04:24 PM (IST)
Sail Day 2021: इस्पात भवन में धूम धाम से मनाई गई सेल दिवस
इस्पात भवन में धूम धाम से मनाई गई सेल दिवस। जागरण

रांची, जासं । सेल रांची इकाईयों ने आज इस्पात भवन रांची में सेल दिवस बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। अनुसंधान एवं विकास केंद्र आर.डी.सी.आई.एस में सर्वप्रथम मुख्य महाप्रबंधक (कार्मिक) पी.माला हेमरोम ने सभी प्रतिभागियों तथा उनके परिवार के सदस्यों का स्वागत किया। इसके पश्चात आठ कार्मिकों को दीर्घकालिक सेवा पुरस्कार से नवाज़ा गया।इनमे केएस. साहा, पी.के. मैनी,  एस.के. झा, एस.एम्. मजुमदार, एस.टी.सेलवम, मंजुश्री, प्रभा देवी शामिल थे।इसके पश्चात सेल रांची इकाईयों के प्रतिभाशाली बच्चों को  छात्रवृत्ति एवं मेधावी पुरस्कार प्रदान किये गए। जिनमे स्पंदन मित्रा, अनुष्का गुप्ता, अद्रिजा सरकार, अनिमेष पाण्डेय, शाम्भवी प्रिया एवं अप्रमेय अंश शामिल थे।

loksabha election banner

इसके पश्चात केंद्र के कार्यपालक निदेशक अजय अरोरा ने सभी पुरस्कार विजेताओं को आगे और बेहतर करने की प्रेरणा दी। प्रतिभागियों, बच्चों और एसोसिएशन के अध्यक्ष ए नाग ने भी अपने उदगार व्यक्त किए।अंत में धन्यवाद ज्ञापन कप्तान आर.के.झा ने दिया। अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी केन्द्र, सेट  में कार्यपालक निदेशक जगदीश अरोरा के नेतृत्व में सर्वप्रथम सी.एम्. चुग ने सभी का स्वागत किया| तत्पश्चात पी. होरो ने दीर्ग्कालिक सेवा पुरस्कार सी. वेंकटेश्वर, मदन कुमार, पी.के.मिश्र, आर.के. गुप्ता, एस. प्रधान, एमके सिंह, पी मोहंती, रुमा भारती, ज्योति दयाल को प्रदान किया। एमके लाल ने सेट के चलचित्र निर्माण टीम की हौसलाफजाई की। सेवानिवृत्त हो रहे दो विभागाध्यक्षों बी.एल.अग्रवाल एवं नीरज कुमार के योगदानों की सराहना की गई। सेल निगमित कार्यालय से सेल की सभी ईकाएयों के चलचित्र प्रसारित किये गए जिसमे सेल रांची इकाईयां भी शामिल थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.