वर्ष 2008 के शिक्षकों को मिलेगा सात हजार ग्रेड-पे
रांची : रांची विश्वविद्यालय में वर्ष 2008 में जेपीएससी द्वारा नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरों के लिए खुशखबरी। अब उनका ग्रेड पे 7000 रुपये हो जाएगा। पहले यह 600 रुपये था।
रांची : रांची विश्वविद्यालय में वर्ष 2008 में जेपीएससी द्वारा नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरों के लिए खुशखबरी। अब इनका ग्रेड-पे सात हजार रुपये हो जाएगा। कुलपति प्रो.रमेश कुमार पांडेय ने इस पर सहमति प्रदान कर दी। इसके बाद रजिस्ट्रार कार्यालय से अधिसूचना भी जारी कर दी गई। शुक्रवार को फुटाज, रांची विवि शिक्षक संघ व रुक्टा के प्रतिनिधि की पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कुलपति से वार्ता में इस संबंध में निर्णय हुआ। अब इसे मानव संसाधन विकास विभाग में भेजा जाएगा।
वर्तमान में इन शिक्षकों को 6000 रुपये ग्रेड पे मिलता है। फुटाज महासचिव डॉ.राजकुमार सहित सभी शिक्षकों ने कुलपति, प्रतिकुलपति व रजिस्ट्रार को धन्यवाद दिया। शिक्षक प्रतिनिधियों में डॉ.कंजीव लोचन, डॉ. ज्योति प्रकाश, डॉ.धीरेंद्र त्रिपाठी, डॉ. पीआर लाहा, डॉ.ब्रजेश, डॉ. रीता, डॉ. हेमावती बिन्हा सहित अन्य थे। लंबे संघर्ष के बाद मिला नया ग्रेड पे
ये शिक्षक लंबे समय से सात हजार रुपये ग्रेड पे देने की माग कर रहे थे। इनका कहना था, हमारी नियुक्ति के 10 साल हो गए, लेकिन ग्रेड पे में बदलाव नहीं किया गया है। यूजीसी की गाइड लाइन के अनुसार नियुक्ति के चार साल बाद ही ग्रेड पे में बदलाव हो जाना चाहिए। इस डिमाड पर कई बार राची विवि प्रशासन और शिक्षकों के बीच बातचीत हुई थी। लेकिन, ग्रेड पे को लेकर अब जाकर अधिसूचना जारी हुई। अधिसूचना जारी होने के बाद शिक्षकों ने प्रतिकुलपति डॉ.कामिनी कुमार व रजिस्ट्रार डॉ.अमर कुमार चौधरी को मिठाई खिलाकर धन्यवाद दिया। कुलपति निर्देश देने के बाद एक कार्यक्रम में निकल गए थे।
ग्रेड पे के लिए योग्यता
यूजीसी की गाइड लाइन के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति के समय जिन शिक्षकों के पास पीएचडी की उपाधि है, उन्हें चार साल में सात हजार रुपये ग्रेड हो जाएगा। इसी प्रकार जिन शिक्षकों के पास एमफिल की डिग्री है, उनके ग्रेड पे में पाच साल में बदलाव किया जाएगा। जिन शिक्षकों के पास पीएचडी या एमफिल की उपाधि नहीं है, उन्हें छह साल में सात हजार रुपये ग्रेड पे किया जाएगा।
सातवां वेतनमान से हर माह 10 हजार का लाभ
डॉ.राजकुमार ने बताया कि राची विवि में वर्ष 2008 में नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरों की संख्या 183 (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि सहित) है। सातवां वेतनमान के अनुसार ग्रेड पे छह से सात हजार रुपये होने पर इनके वेतन में प्रत्येक माह लगभग 10 हजार की वृद्धि हो जाएगी। इस तरह हर माह 95 हजार से एक लाख रुपये वेतन हो जाएगा। वर्तमान में 4000 रुपये प्रति माह बढ़ेगा। इसके अलावा वर्ष 2012 से अभी तक एरियर के तौर पर प्रत्येक शिक्षक को करीब 1.57-1.75 लाख रुपये मिलेंगे।