Move to Jagran APP

RSS के सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी 3 दिन के दौरे पर आज आएंगे रांची

भैय्याजी जोशी 30 अगस्त को विकास भारती के कार्य देखने बिशुनपुर जाएंगे। 31 को रांची में संघ परिवार के साथ बैठक करेंगे। इसमें झारखंड सरकार के कामकाज पर चर्चा हो सकती है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 28 Aug 2019 08:31 PM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2019 10:28 AM (IST)
RSS के सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी 3 दिन के दौरे पर आज आएंगे रांची
RSS के सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी 3 दिन के दौरे पर आज आएंगे रांची

रांची, [संजय कुमार]। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार को रांची आएंगे। शुक्रवार को विकास भारती बिशुनपुर के कार्यों को देखने के लिए उनके मुख्यालय बिशुनपुर(गुमला) जाएंगे। वहीं 31 अगस्त को रांची में संघ परिवार के प्रमुख लोगों के साथ सामाजिक समरसता, पर्यावरण व जल संरक्षण एवं प्लास्टिक उन्मूलन के विषयों पर मंथन करेंगे। नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस अति महत्वपूर्ण बैठक में झारखंड सरकार के कामकाज पर भी चर्चा हो सकती है।

loksabha election banner

वहीं एक एवं दो सितंबर को रांची में संघ की होने वाली बैठक में सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले झारखंड एवं बिहार के प्रांत एवं क्षेत्र के अधिकारियों के साथ संघ विस्तार सहित अलग-अलग सत्रों में विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में भी पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदाता जागरूकता अभियान चलाने पर चर्चा हो सकती है।

12 वर्षों के बाद बिशुनपर जा रहे हैं भैय्याजी

राज्य के पिछड़े एवं नक्सल बहुल उस इलाके में विकास भारती के सचिव अशोक भगत पिछले 33 वर्षों से काम कर रहे हैं। उनके प्रयास से गुमला, लोहरदगा एवं लातेहार सहित आसपास के इलाकों में काफी बदलाव आया है। सूत्रों के अनुसार 12 वर्षो के बाद सर कार्यवाह भैय्याजी जोशी फिर से विकास भारती के कामों को देखने के लिए गुमला बिशुनपुर जा रहे हैं।

इन 12 वर्षोँ में काफी बदलाव आ चुका है। विकास भारती के कामों के कारण ही उस इलाके में चल रहे धर्मांतरण पर रोक लगी है। जिस समय अशोक भगत ने उस इलाके में काम प्रारंभ किया था, चर्च का वर्चस्व था। आज स्थिति काफी बदल चुकी है। भैय्याजी बिशुनपुर में टाना भगतों से भी मिलेंगे और विकास भारती के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

सामाजिक समरसता एवं पर्यावरण व जल संरक्षण को ले देश में अभियान चलाएगा संघ

संघ सूत्रों के अनुसार आरएसएस झारखंड सहित पूरे देश में सामाजिक समरसता एवं जल व पर्यावरण संरक्षण के लिए अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है। इसी को लेकर संघ के वरीय अधिकारियों का प्रवास पूरे देश में हो रहा है। संघ ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण के कामों को देखने के लिए अपने नए आयाम पर्यावरण गतिविधि का गठन किया है।

इसके साथ ही संघ में गतिविधि विभाग की  भैय्याजी 31 अगस्त की बैठक में इस अभियान को कैसे चलाया जाए, इस पर चर्चा करेंगे। बैठक में सामाजिक समरसता विषय भी चर्चा होगी। आज भी गांवों में लोग छुआछूत को मानते हैं। संघ विविध संगठनों के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव को दूर करने पर जोर दे रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.