Move to Jagran APP

आरएसएस ने रांची में दो लाख लोगों को कराया भोजन, हुआ समापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रांची महानगर के सेवा विभाग की ओर से कोरोना संकट में दो लाख से अधिक लोगों को भोजन कराया गया। इसका समापन शनिवार को कर दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Jun 2020 02:04 AM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2020 06:10 AM (IST)
आरएसएस ने रांची में दो लाख लोगों को कराया भोजन, हुआ समापन

जागरण संवाददाता, रांची : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रांची महानगर के सेवा विभाग की ओर से कोरोना संकट से परेशान लोगों के लिए पिछले ढाई माह से चल रहे भोजन वितरण कार्यक्रम का समापन कर दिया गया। शनिवार को इसका समापन लालपुर के नगराटोली केंद्र पर किया गया। सत्यनारायण भगवान की पूजा करने के बाद भोजन का वितरण किया गया। 43 स्थानों पर संचालित केंद्रों के माध्यम से पूरे रांची महानगर में कुल दो लाख एक हजार लोगों को भोजन कराया गया। समापन समारोह के मौके पर उत्तर पूर्व क्षेत्र के संघचालक सिद्धिनाथ सिंह, सह क्षेत्र संघचालक देवव्रत पाहन, प्रांत प्रचारक रविशंकर, महानगर सह संघचालक सत्य नारायण कंठ, महानगर कार्यवाह धनंजय सिंह, शिवाजीनगर के सह संघचालक विजय बंशल, विभाग सेवा प्रमुख कन्हैया कुमार, महानगर सेवा प्रमुख अक्षय प्रसाद सिंह, महानगर बौद्धिक प्रमुख आनंद दूबे, महानगर प्रचारक व्यापक जी, वार्ड पार्षद रोशनी खलखो, धनंजय कुमार, राजू सिंह, आनंद गड़ोदिया, सिद्धार्थ सचदेव, प्रकाश बर्णवाल आदि ने भोजन वितरण में सहयोग किया। इसके साथ ही पूरे झारखंड में पांच लाख से अधिक लोगों को भोजन कराया गया। इस कार्यक्रम का लगभग समापन कर दिया गया।

loksabha election banner

दवा का वितरण

जासं, रांची : रोटरी क्लब ऑफ रांची तथा मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया रांची चैप्टर के संयुक्त कार्यक्रम के पंचम चरण में शनिवार को आर्सेनिक एल्बम-30 दवा का मुफ्त वितरण किया गया। इसका वितरण चर्च कॉम्प्लेक्स के सामने, कल्पतरु, जालान रोड, अपर बाजार आदि जगहों पर 300 लोगों के बीच किया गया। इससे 1200 लोग लाभान्वित होंगे। यह दवा रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। इस अवसर पर संयोजक हरमिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, डॉ राजीव कुमार, आदित्य मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.