Move to Jagran APP

RSS News: सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले 28 को रांची में, स्वयंसेवकों को करेंगे संबोधित

RSS News राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। वे 28 सितंबर बुधवार की सुबह छह बजे रांची पहुंचेगे। रांची के डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।

By JagranEdited By: Sanjay KumarPublished: Mon, 26 Sep 2022 10:02 AM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 10:04 AM (IST)
RSS News: सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले 28 को रांची में

रांची, जासं। RSS News राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान संघ के अधिकारियों से तो बातचीत करेंगे ही, रांची महानगर के स्वयंसेवकों को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर 28 सितंबर बुधवार की सुबह छह बजे से रांची महानगर में रहने वाले स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण आयोजित किया गया है। रांची के डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के मैदान में (रांची विश्वविद्यालय के पीछे) आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवकों को पूर्ण गणवेश में आने को कहा गया है। जिन स्वयंसेवकों का गणवेश आधा-अधूरा है उनसे पूरा करने का आग्रह किया जा रहा है। आरएसएस के प्रांत कार्यालय में गणवेश उपलब्ध है।

loksabha election banner

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर के आम नागरिकों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। अलग-अलग माध्यमों से लोगों को सूचनाएं दी जा रही हैं। कार्यक्रम में लगभग पांच हजार से अधिक आम नागरिकों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।

इससे पहले दो दिनों के दौरे पर आए थे रांची

दत्तात्रेय होसबाले अपने संबोधन में संघ की शताब्दी वर्ष को लेकर प्रकाश डाल सकते हैं। पिछले दिनों ग्राम विकास और गो सेवा की अखिल भारतीय बैठक में शामिल होने के लिए भी दो दिनों के प्रवास पर वे रांची आए थे। उस दौरान उन्होंने इस गतिविधि के कार्य में लगे सभी स्वयंसेवकों से एक एक गांव को गोद लेकर आदर्श गांव स्थापित करने की बात कही थी। वहीं संघ के पदाधिकारियों से प्रवास में तेजी लाने को कहा था। संघ का मुख्य जोर गतिविधि के कार्यों को बढ़ाने पर है।

दो वर्ष पहले इसी मैदान में सरसंघचालक का हुआ था कार्यक्रम

संघ के सरसंघचालक और सरकार्यवाह का प्रवास समय-समय पर पूरे देश में होता रहता है। दो वर्ष पहले सरसंघचालक डा. मोहन भागवत छह दिनों की दौरे पर रांची आए थे। उस दौरान उन्होंने अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ ही इसी मैदान में रांची महानगर के स्वयंसेवकों को संबोधित किया था। उस समय पूर्ण गणवेश में 1500 से अधिक स्वयंसेवक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। संघ के पदाधिकारियों के अनुसार इस बार रांची महानगर के संघचालक, कार्यवाह सहित सभी नगरों के कार्यवाह व सभी अधिकारियों का प्रयास है कि पूर्ण गणवेश में रांची महानगर के दो हजार से से अधिक स्वयंसेवक शामिल हों।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.