Move to Jagran APP

RSS Sangh Samagam: संघ समागम के तीसरे दिन संगठनात्कम विषयों पर चर्चा, शाखा बढ़ाने पर जोर

संघ प्रमुख मोहन भागवत की उपस्थिति में शनिवार को संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होगी। झारखंड एवं बिहार में शाखाओं की संख्या बढ़ाने पर विचार होगा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 08:53 AM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 06:55 PM (IST)
RSS Sangh Samagam: संघ समागम के तीसरे दिन संगठनात्कम विषयों पर चर्चा, शाखा बढ़ाने पर जोर
RSS Sangh Samagam: संघ समागम के तीसरे दिन संगठनात्कम विषयों पर चर्चा, शाखा बढ़ाने पर जोर

रांची, जासं। संघ प्रमुख मोहन भागवत की उपस्थिति में शनिवार को संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। झारखंड एवं बिहार में शाखाओं की संख्या बढ़ाने पर गहन मंथन हुआ। सूत्रों के अनुसार अपर बाजार स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में हो रही इस बैठक में शनिवार को उपस्थित सभी अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों का वृत रखा। इस बैठक में क्षेत्र संघचालक सिद्धिनाथ सिंह, सह क्षेत्र संघचालक देवव्रत पाहन, क्षेत्र कार्यवाह मोहन सिंह, क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर, सह क्षेत्र प्रचारक रामनवमी, क्षेत्र संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर, क्षेत्र शारीरिक प्रमुख अरुण झा, क्षेत्र सेवा प्रमुख अजय कुमार, झारखंड के प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल मौजूद रहे।

loksabha election banner

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया झारखंड-बिहार में शाखाएं बढ़ाने पर जोर
पांच दिनों के रांची प्रवास पर आए राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। संघ के झारखंड, उत्तर बिहार व दक्षिण बिहार प्रातों में संघ की शाखाएं बढ़ाने पर जोर दिया। अपर बाजार स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में चल रही बैठक में तीनों प्रांतों के पदाधिकारियों ने अपने किए गए कार्यों और आगे की योजनाओं पर चर्चा की।

बताया गया कि सह संघचालक अशोक श्रीवास्तव, प्रांत कार्यवाह संजय कुमार, सह कार्यवाह राकेश लाल, प्रांत प्रचारक रविशंकर, सह प्रचारक दिलीप, प्रांत संपर्क प्रमुख राजीव कमल बिट्टू, प्रांत व्यवस्था प्रमुख पे्रम अग्रवाल, प्रांत बौद्धिक प्रमुख ज्वाला तिवारी, सह बौद्धिक प्रमुख हरिनारायण, प्रांत प्रचार प्रमुख रवि चिंतामणी, सह प्रांत प्रचार प्रमुख संजय कुमार आजाद, उत्तर बिहार के प्रांत प्रचारक रामकुमार, सहित उत्तर बिहार एवं दक्षिण बिहार के पूरी कार्यकारिणी बैठक में उपस्थित रहेगी। अगले दो दिनों तक शाखा विस्तार से लेकर सामाजिक समरसता, ग्राम विकास, जैविक खेती आदि विषयों पर चर्चा होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.