विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai Mail Accident: ट्रेन में मौजूद नहीं थी RPF स्कॉट टीम, जांच में खुलासा; हादसे के बाद दो रेलकर्मी सस्पेंड

Published: Sun, 04 Aug 2024 02:54 PM (IST)

Mumbai Mail Accident चक्रधरपुर मंडल के बड़ाबांबो में हुई ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त की जांच चल रही है। इस बीच यह जानकारी ...और पढ़ें

मुंबई मेल हादसे की जांच जारी। फाइल फोटो
मुंबई मेल हादसे की जांच जारी। फाइल फोटो

HighLights

  1. मुंबई मेल हादसे के बाद दो रेलकर्मी निलंबित
  2. रेल अधिकारी से बहस करने पर किया गया
  3. मुंबई मेल हादसे में 95 रेलकर्मियों से पूछताछ

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर (पश्चिमी सिंहभूम)। चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबांबो में पिछले दिनों हुई मुंबई मेल दुर्घटना के दौरान ट्रेन में आरपीएफ की स्कॉट टीम मौजूद नहीं थी। पिछले तीन दिनों से दुर्घटना की जांच कर रहे कमिश्नर आफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) ब्रजेश कुमार मिश्रा को यह जानकारी मिली है।

अब तक उन्होंने इस मामले में 95 रेलकर्मियों से पूछताछ की है। हालांकि, क्यों और किस परिस्थिति में आरपीएफ की सुरक्षा ट्रेन में दुर्घटना के दिन ट्रेन में नहीं थी, इसका जवाब अब तक रेलवे ने नहीं दिया है। जांच की इस प्रक्रिया से अब तक ट्रेन में मौजूद कोच अटेंडेंट और एसी मैकेनिक को बाहर रखा गया है।

कैरेज एंड वैगन कर्मियों से भी नहीं हुई पूछताछ 

इसके अलावा अब तक चक्रधरपुर के कैरेज एंड वैगन के कर्मियों से भी पूछताछ नहीं हुई है। इनसे पूछताछ इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि जो मालगाड़ी मेल से पहले दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, उसे कैरेज के ही कर्मियों ने जांच पड़ताल कर आगे रवाना किया था।

इंजीनियरिंग विभाग के दो कर्मचारियों निलंबित

इधर, चक्रधरपुर रेल मंडल में इंजीनियरिंग विभाग के दो कर्मचारियों को रेल प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। बताया जाता है कि दोनों कर्मचारी मुंबई मेल हादसा के बाद घटनास्थल पर बचाव एवं राहत कार्य में जुटे हुए थे। इसी दौरान इंजीनियरिंग विभाग के एक रेलवे अधिकारी से बहस करने के मामले में रेल प्रशासन ने शेख मो. हनीफ और निताई चन्द्र अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है।

ये भी पढ़ें-

Train Accident: हावड़ा-मुंबई मेल हादसे में रेल संरक्षा आयुक्त ने 34 कर्मियों से की पूछताछ, जांच से मचा हड़कंप

जब चक्रधरपुर मंडल से गुजर रही मुंबई मेल बनी थी 'द बर्निंग ट्रेन', रेलवे रिकॉर्ड में जिंदा जल गए थे 27 यात्री