रांची में जाम और हादसों पर से मिलेगी मुक्ति, सड़कों पर बने 38 जानलेवा कट्स होंगे बंद
पथ निर्माण विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने रांची में सड़क दुर्घटनाओं और जाम को कम करने के लिए 38 अनियंत्रित कट बंद करने का निर्णय लिया है।

सड़कों पर बने 38 जानलेवा कट्स होंगे बंद
HighLights
रांची में 38 अनियंत्रित सड़क कट जल्द बंद किए जाएंगे।
सड़क दुर्घटनाओं और ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी।
पथ निर्माण विभाग और ट्रैफिक पुलिस का संयुक्त प्रयास।
जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी की सड़कों पर बने अनियंत्रित कट जल्द बंद किए जाएंगे। इससे सड़क दुर्घटनाओं और जाम की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। पथ निर्माण विभाग और ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त प्रयास से शहर के 38 स्थानों पर कट बंद करने का निर्णय लिया गया है। इसे लेकर सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। जल्द ही इसे लागू करने की तैयारी है।
वहीं कट बंद होने के बाद लोगों को सड़क पार करने के लिए निर्धारित मार्केट क्षेत्रों और सुरक्षित स्थानों का इस्तेमाल करना होगा। इससे अचानक सड़क पार करने और वाहनों के बीच टकराव की आशंका कम होगी। विशेष रूप से आटो और ई-रिक्शा चालकों के अचानक कट से वाहन मोड़ने के कारण होने वाली परेशानी पर भी नियंत्रण की उम्मीद है।
बूटी मोड़ से दुर्गा सोरेन चौक तक 38 कट
बूटी मोड़ से विकास होते हुए दुर्गा सोरेन चौक तक लगभग 18 किलोमीटर लंबी सड़क पर जगह-जगह कट बने हुए हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। वहीं, सड़क पर स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं होने के कारण रात में अंधेरा छा जाता है।
इससे राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ जाती है। सड़क किनारे कई स्थानों पर गड्ढे और पानी की पाइपलाइन के वाल्व भी मौजूद हैं। इनका अब तक शिफ्टिंग कार्य पूरा नहीं हुआ है।
ट्रैफिक जाम और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से ट्रैफिक विभाग और पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें शहर के कई कट बंद करने का निर्णय लिया गया। कट बंद करने की प्रक्रिया में सड़क सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सर्वे के आधार पर चिह्नित स्थानों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिले। - राकेश सुमन, एसडीओ, पथ निर्माण विभाग, रांची शहरी
किस-किस स्थान में होंगे कट बंद
- खेलगांव चौक से कोकर चौक तक।
- दीपाली स्थित बांध गाड़ी श्रीराम (होम्यो क्लिनिक) के पास करीब 5 फीट का कट।
- राज प्रतिष्ठान के सामने करीब 30 फीट का कट।
- फर्निचर घर के सामने करीब 20 फीट का कट।
- ताज स्टील के सामने करीब 20 फीट का कट।
- सेमफोर्ड अस्पताल के बगल कमल मेडिको के सामने करीब 10 फीट का कट (नंबर-02)।
- लेंसकार्ट के सामने करीब 10 फीट का कट।
कोकर चौक से कांटाटोली मुख्य मार्ग
- रियल वैल्यू के सामने करीब 15 फीट का कट।
- प्रावी इंटरप्राइजेज के सामने करीब 12 फीट का कट।
- श्याम टिंबर के सामने करीब 50 फीट का कट।
- संत स्टीफन चर्च के सामने करीब 20 फीट का कट।
- हिरे शोरूम के सामने करीब 25 फीट का कट।
- रॉयल ओके-1 के सामने करीब 15 फीट का कट।
- कांटाटोली कब्रिस्तान कट-2 के सामने करीब 15 फीट का कट।
- विनिता भोजनालय के सामने करीब 10 फीट का कट।
खेलगांव चौक से बूटी मोड़ मुख्य मार्ग
- राणी शूज के सामने करीब 2 फीट का कट।
- जिज्ञासा कलर गेट नंबर-02 के पीछे करीब 10 फीट का कट।
- गणेश आर्मी स्टोर के सामने करीब 10 फीट का कट।
- कृष्णा आर्किड के पास करीब 10 फीट का कट।
- दीप ज्वेलर्स के सामने करीब 10 फीट का कट।
- आशीर्वाद होटल के सामने करीब 20 फीट का कट।
बूटी मोड़ से जुमार पुल मुख्य मार्ग
- कृति ड्रेस के सामने करीब 10 फीट का कट।
- फर्निचर गैलरी के सामने करीब 20 फीट का कट।
- महावीर नगर अन्नपूर्णा स्वीट्स के सामने करीब 10 फीट का कट।
- सम्प्रेषण गृह जाने वाले रास्ते के सामने करीब 10 फीट का कट।
- होटल द जुमार के सामने करीब 10 फीट का कट।
- कांटाटोली चौक से दुर्गा सोरेन चौक तक
- खलील इलेक्ट्रिकल दुकान के सामने कटिंग।
- रॉयल इनफील्ड सर्विस सेंटर के सामने कटिंग।
- लाइफ लाइन मेडिको दुकान के सामने कटिंग।
- मुबारक अपार्टमेंट के सामने कटिंग।
- यूनियन बैंक के सामने कटिंग।
- मेराज सोफा दुकान के सामने कटिंग।
- एचपी पेट्रोल पंप के सामने एक कटिंग।
- हिंदुस्तान कार वॉश के सामने कटिंग।
- विशाखा स्टील दुकान के सामने कटिंग।
- कारमेल स्कूल के बगल में यात्रा स्टैंड के सामने कटिंग।
- एचडीएफसी बैंक एटीएम के सामने कटिंग।
- मिज जनरल स्टोर के सामने कटिंग।
- हनुमान मंदिर के सामने कटिंग।
यह भी पढ़ें- NH चौड़ीकरण के लिए अब मिलेगा ₹99300 प्रति डिसमिल मुआवजा, झारखंड हाई कोर्ट का फैसला
