राजद नेता लव मेहता को जान से मारने की धमकी, हुसैनाबाद से हैं पार्टी के दावेदार
Jharkhand. लव मेहता ने इस संबंध में अरगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि संजय यादव ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 04 Nov 2019 03:46 PM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2019 03:46 PM (IST)
रांची, जासं। हुसैनाबाद से राजद के दावेदार लव मेहता ने हुसैनाबाद से ही राजद के पूर्व विधायक संजय यादव पर आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने रांची के अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। लव मेहता ने आरोप लगाया है कि संजय यादव ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि आज सुबह फोन पर संजय यादव ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। लव मेहता हुसैनाबाद से राजद के दावेदार हैं। इस संबंध में अरगोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें