रिम्स में 94 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती जल्द, वर्ष 2019 के बाद से फैकल्टी नियुक्तियों की प्रक्रिया ठप
राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) रांची में 94 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति की तैयारी शुरू हो गई है, जिससे मेडिकल शिक्षा ...और पढ़ें

रिम्स में 94 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति की तैयारी शुरू।
HighLights
रिम्स में 94 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति जल्द होगी।
चिकित्सा शिक्षा और मरीज उपचार गुणवत्ता में सुधार होगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की घोषणा।
जागरण संवाददाता, रांची। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में वर्षों से शिक्षकों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी ने घोषणा की कि संस्थान में जल्द ही 94 सहायक प्राध्यापकों (असिस्टेंट प्रोफेसर) की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा।
इससे न केवल मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर होगी, बल्कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या बढ़ने से मरीजों को भी अधिक गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सकेगा। इसे लेकर हर स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है।
वर्ष 2019 के बाद रिम्स में फैकल्टी नियुक्तियों की प्रक्रिया लगभग ठप हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद उनकी प्राथमिकता चिकित्सा संस्थानों में मानव संसाधन को मजबूत करना रही।
इसी क्रम में हाल ही में 15 एसोसिएट प्रोफेसरों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं और अब अगले चरण में 94 सहायक प्राध्यापकों की बहाली की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी मेडिकल कालेज की पहचान केवल भवनों और उपकरणों से नहीं, बल्कि सक्षम फैकल्टी से होती है।
पर्याप्त संख्या में विशेषज्ञ शिक्षकों की उपलब्धता से एमबीबीएस और पीजी छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा, शोध गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और विभागों में विशेषज्ञ डाक्टरों की उपलब्धता बढ़ने से मरीजों का इलाज भी अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा। इससे रिम्स में विशेषज्ञ सेवाओं का विस्तार होगा और राज्य के मरीजों को बाहर रेफर करने की आवश्यकता भी कम होगी।