रिम्स के बगीचे में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस Ranchi News
Jharkhand Latest News सूचना मिलने के बाद बरियातू थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। जांच जारी है।
रांची, जासं। राजधानी रांची के रिम्स अस्पताल स्थित बगीचे में पेड़ से लटकता हुआ एक शव बरामद किया गया है। शव एक युवक का है। उसकी उम्र करीब 40 वर्षीय बताई जा रही है। पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर जांच में जुट गई है। रात के करीब 3:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पेड़ से एक शव लटक रहा है। इस सूचना के बाद बरियातू थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आशंका जता रही है कि किसी ने फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन चल रही है।