विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची के रिम्स में मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं! OPD से ऑनलाइन भर्ती समेत कई बड़े बदलाव जल्द

Published: Sat, 11 Jul 2026 10:30 AM (IST)

रिम्स निदेशक ने औचक निरीक्षण कर ऑनलाइन भर्ती, सुझाव पेटी और ट्रॉमा सेंटर सुधार के निर्देश दिए। मरीजों को बेहतर ...और पढ़ें

ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया ओपीडी काउंटर से शुरू होगी। जागरण

ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया ओपीडी काउंटर से शुरू होगी। जागरण

HighLights

  1. ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया ओपीडी काउंटर से शुरू होगी।

  2. मरीजों के फीडबैक के लिए सुझाव पेटी फिर लगेंगी।

जागरण संवाददाता, रांची। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक ने शुक्रवार को चिकित्सा अधीक्षक, अपर चिकित्सा अधीक्षक, प्रशासनिक पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ अस्पताल के विभिन्न विभागों का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मरीजों को बेहतर, पारदर्शी और सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।

निरीक्षण के दौरान ओपीडी पंजीकरण काउंटर पर भर्ती प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर से ही ऑनलाइन भर्ती (ऑनलाइन एडमिशन) प्रक्रिया शुरू करने की व्यवस्था का डेमो प्रस्तुत किया गया। निदेशक डॉ. डीके सिन्हा ने इस प्रणाली को जल्द लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों और उनके स्वजनों से फीडबैक लेने के लिए पुराने सुझाव पेटी (सजेशन बाक्स) को उपयुक्त स्थान पर पुन स्थापित करने को कहा।

जर्जर बीएसएनएल भवन को तोड़ने का निर्देश

निदेशक ने ओपीडी परिसर में मरीजों और उनके परिजनों के लिए बनाए गए आश्रय गृह का भी निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। ट्रामा सेंटर में मरीजों के आवागमन के लिए ट्रॉलियों की उपलब्धता की समीक्षा की गई और जरूरत के अनुरूप संख्या बढ़ाने को कहा गया।

ट्रॉमा मॉर्च्युरी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं में भी आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पेइंग वार्ड के नीचे स्थित केंद्रीय सर्वर कक्ष का भी जायजा लिया गया, जहां अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गई।

इसके अलावा पुराने बीएसएनएल भवन का निरीक्षण कर बीएसएनएल कार्यालय को अस्थायी रूप से पेइंग वार्ड के भूतल पर स्थानांतरित करने तथा पुराने भवन के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया गया।

निदेशक ने काटेज परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने, रसोईघर में स्थापित आरओ जल की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने तथा अस्पताल परिसर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि रिम्स में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए आधारभूत सुविधाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है।