अब झारखंड में कागज पर नहीं बनेगी चोट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट, रिम्स में मेडलीएपीआर सॉफ्टवेयर से होगी डिजिटल रिपोर्टिंग
भारत सरकार की नीति के तहत अब रिम्स रांची में चोट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट कागज पर नहीं, बल्कि मेडलीएपीआर सॉफ्टवेयर ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।
HighLights
चोट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब डिजिटल होंगी।
रिम्स रांची में पुरानी कागजी व्यवस्था पूरी तरह खत्म।
अनुज तिवारी, रांची। भारत सरकार की नीति के तहत अब देशभर में सभी प्रकार की इंजरी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट कागज पर नहीं, बल्कि मेडलीएपीआर सॉफ्टवेयर पर ही तैयार की जाएंगी। इस नई व्यवस्था को सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अपनाया है। इसी कड़ी में राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रांची ने भी सभी विभागाध्यक्षों को मेडलीएपीआर पर रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया है।
रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिरेंद्र बिरुआ ने पत्र जारी करते हुए बताया कि बताया कि स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव के निर्देशानुसार न्याय संहिता के कार्यान्वयन के लिए यह कदम उठाया गया है।
पुरानी व्यवस्था खत्म, डिजिटल रिपोर्टिंग अनिवार्य
अब तक डॉक्टर चोट और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट हाथ से कागज पर लिखते थे। नई व्यवस्था में सभी रिपोर्ट सीधे मेडलीएपीआर सॉफ्टवेयर पर तैयार कर वहीं सेव की जाएंगी। इससे रिपोर्ट में पारदर्शिता आएगी, डेटा सुरक्षित रहेगा और कानूनी प्रक्रिया तेज होगी।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
रिम्स प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेडलीएपीआर ऐप फिलहाल गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। रजिस्ट्रेशन के लिए डॉक्टरों को सीधे गूगल पर "मेडलीएपीआर" टाइप कर पोर्टल खोलना होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान ईमेल और मोबाइल पर ओटीपी आएगा, जिसके बाद यूजर आईडी जारी की जाएगी।
सहायता के लिए नोडल ऑफिसर नियुक्त
रजिस्ट्रेशन में किसी प्रकार की परेशानी होने पर डॉक्टर रिम्स के नोडल ऑफिसर डॉ. संजय कुमार, सह-प्राध्यापक, एफएमटी विभाग से संपर्क कर सकते हैं। पत्र में सभी विभागाध्यक्षों को अपने अधीनस्थ डॉक्टरों को इस संबंध में सूचित करने और इसे अति आवश्यक समझकर अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
क्या है मेडलीएपीआर
मेडलीएपीआर एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसके माध्यम से मेडिको-लीगल केस, इंजरी रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ऑनलाइन तैयार कर केंद्रीय डेटाबेस में सुरक्षित रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें- अब झारखंड में होगी चाय-कॉफी की खेती! किसानों के लिए सरकार का बड़ा प्लान; डेमोटांड केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म का हब
यह भी पढ़ें- अब और सुरक्षित होगी आपकी ट्रेन यात्रा, रांची रेल मंडल में बनेगा डिजिटल कंट्रोल सेंटर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।