Lockdown Update: रांची के चावल मिल संचालक कर रहे जमाखोरी, प्रशासन करेगा कार्रवाई
Lockdown Update. रांची के थोक विक्रेताओं ने बाजार समिति के सचिव अभिषेक आनंद से शिकायत की है कि कई मिल संचालकों ने थोक व्यापारियों काे चावल देने से मना कर दिया है।
रांची, जासं। एक ओर जहां देश में प्रतिदिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रांची जिला प्रशासन की ओर से लोगों को घर के भीतर सुरक्षित रखने की हर कवायद की जा रही है। लोगों के घरों में जरूरी सामानों की डिलीवरी की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर रांची राइस मिल के संचालक ऐसी परिस्थिति में भी जमाखोरी में जुटे हुए हैं। दरअसल, रांची के थोक विक्रेताओं ने बाजार समिति के सचिव अभिषेक आनंद से शिकायत की है कि शाकम्भीर राइस मिल, तुपुदाना, पायस एग्रो, मुड़मा, बालाजी राइस मिल, ललगुटवा चार्बी एग्रो, नगड़ी, नर्मा राइस मिल नगड़ी ने व्यापारियों को चावल देने से मना कर दिया है। वहीं, इस शिकायत के बाद जिला प्रशासन इनपर कार्रवाई करने की तैयारी में है।
एक दिन में बिका 48 हजार लीटर सरसो तेल
शुक्रवार को रांची में 48 हजार लीटर सरसो तेल की बिक्री हुई है और अभी थोक विक्रेताओं के पास 16 हजार लीटर सरसो तेल का स्टॉक है। इसके अलावा रांची में सरसो तेल की आवक राजस्थान से होती है। जो फिलहाल सामान्य रूप से हो रही है।