Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Elections: झारखंड में इन नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर, विधायकों के साथ सांसदों का भी होगा इम्तिहान

    Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान खत्म हो चुका है। झारखंड में चौथे चरण से वोटिंग शुरू हो जाएगी। ऐसे में सभी पार्टियों की तैयारियों तेज है। इसे लेकर नेताजी अपनी पूरी ताकतें झोकनें में लगे हैं। इस बार 19 ऐसे विधायक और सांसद हैं जिनका चुनाव में कड़ा इम्तिहान होने वाला है।

    By Shashank Shekhar Edited By: Shashank Shekhar Updated: Sat, 20 Apr 2024 11:01 AM (IST)
    Hero Image
    Lok Sabha Elections: झारखंड में इन नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर (फाइल फोटो)

    नीरज अंबष्ठ, रांची। झारखंड में इस बार लोकसभा का चुनाव पिछले चुनावों से कई मायने में अलग है। यह पहली बार है, जब राज्य की 14 लोकसभा सीटों पर 19 निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की किस्मत दांव पर लगी है। इनमें नौ सांसद, एक राज्यसभा सदस्य और नौ विधायक शामिल हैं। नौ सांसदों में दो केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी सम्मिलित हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौजूदा सांसदों में निशिकांत दुबे गोड्डा सीट से चौथी बार संसद पहुंचने की लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं, पलामू से बीडी राम, जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो और राजमहल से विजय हांसदा के सामने हैट्रिक लगाने का मौका है।

    नौ विधायकों को बड़ी पार्टियों ने चुनावी मैदान में उतारा 

    इसी तरह कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी, खूंटी से अर्जुन मुंडा, गिरिडीह से चंद्रप्रकाश चौधरी और सिंहभूम से गीता कोड़ा लगातार दूसरी बार संसद पहुंचने के लिए मैदान में हैं। राज्यसभा सदस्य समीर उरांव इस बार लोहरदगा से लोकसभा पहुंचने की दावेदारी कर रहे हैं। दूसरी ओर, राज्य के नौ विधायकों को बड़ी पार्टियों ने इस बार लोकसभा चुनाव में उतारा है।

    इनमें हजारीबाग सीट पर भाजपा के मनीष जायसवाल और कांग्रेस के जयप्रकाश भाई पटेल, गोड्डा सीट पर कांग्रेस की दीपिका पांडेय सिंह, धनबाद में भाजपा के ढुल्लू महतो, सिंहभूम में झामुमो की जोबा मांझी, गिरिडीह में झामुमो के मथुरा महतो, कोडरमा में भाकपा माले के विनोद सिंह और दुमका में भाजपा की सीता सोरेन तथा झामुमो के नलिन सोरेन शामिल हैं।

    लोबिन हेंब्रम का राजमहल सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान

    इनके अलावा झामुमो के एक अन्य विधायक लोबिन हेंब्रम राजमहल सीट से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर चुके हैं। झामुमो के विधायक चमरा लिंडा के भी लोहरदगा सीट से चुनाव लड़ने की सुगुबुगाहट है।

    अगर ये दोनों विधायक चुनाव लड़े तो यह आंकड़ा और बढ़ेगा। अभी रांची व जमशेदपुर में आइएनडीआइए ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। इन सीटों पर भी किसी विधायक को मौका मिलता है तब चुनाव लड़ने वाले विधायकों की संख्या बढ़ेगी।

    ये भी पढ़ें- 

    Jharkhand News: चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी; लगाए गंभीर आरोप

    Hemant Soren के मामले में नया मोड़! सद्दाम की डायरी ने खोल दिए कई राज, प्लॉट नंबर 1055 के लिए...