यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand News: चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी; लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand News Today झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दिग्गज नेता ललन चौबे ने इस्तीफा दे ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, जागरण। Jharkhand Political News: विधायक अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह को प्रत्याशी बनाने से नाराज झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य सह इंटक नेता ललन चौबे ने शुक्रवार को पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। यह जानकारी उन्होंने भागा स्थित अपने आवास में पत्रकारों को दी। इस दौरान ललन चौबे ने कांग्रेस के प्रदेश व केंद्रीय नेताओं पर टिकट बेचने का आरोप लगाया।
ललन चौबे ने लगाए गंभीर आरोप
विधायक अनूप सिंह ने दिया ललन चौबे के आरोपों का जवाब
कांग्रेस नेता ललन चौबे के आरोप के जवाब में बेरमो विधायक अनूप सिंह ने कहा कि ललन चौबे व ढुलू महतो में कोई अंतर नहीं है। ललन चौबे कभी कांग्रेसी रहे ही अनूप सिंह। नहीं। वे हमेशा पार्टी को कमजोर करने के लिए दीमक बने रहे। उन्होंने कहा कि ललन चौवे की ओर से उनपर व उनके पिता पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है।
मृत व्यक्ति के खिलाफ गलत आरोप लगाकर ललन चौबे ने अपनी दूषित मानसिकता को दर्शाया है। मेरी पत्नी अनुपमा सिंह हारे या जीते वह आजीवन कांग्रेस की समर्पित कार्यकर्ता रहेंगी। मेरा पूरा परिवार लोगों की सेवा में समर्पित रहता है। प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने कहा कि एम्स व एयरपोर्ट को धनबाद में स्थापित करना व रोजगार मुहैया आमने-सामने कराना है।
