Move to Jagran APP

Republic Day 2021: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू रांची में, CM हेमंत सोरेन दुमका में तिरंगा फहराएंगे

Republic Day 2021 in Jharkhand रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सशस्त्र बल संयुक्त परेड का निरीक्षण करेंगी। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण राजभवन में ऐट होम कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। मुख्यमंत्री भी दुमका में परेड का निरीक्षण करेंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 07:09 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 04:25 AM (IST)
Republic Day 2021: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू रांची में, CM हेमंत सोरेन दुमका में तिरंगा फहराएंगे
Republic Day 2021: राज्‍य के सरकारी कार्यालयों में भी झंडारोहण होगा।

रांची, राज्य ब्यूरो। Republic Day 2021 गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू रांची के मोरहाबादी मैदान में मंगलवार को सुबह नौ बजे झंडारोहण करेंगी। इसी तरह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका के पुलिस लाइन मैदान में झंडारोहण करेंगे। राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में भी झंडारोहरण होगा। राज्यपाल इस अवसर पर सशस्त्र बल संयुक्त परेड का निरीक्षण भी करेंगी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों, बोर्ड तथा निगमों द्वारा तैयार विभिन्न झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी। इस बार अधिसंख्य झांकियों का विषय लॉकडाउन तथा कोरोना काल में विभिन्न विभागों, संस्थाओं द्वारा लोगों के कल्याणार्थ किए गए कार्यक्रम तथा कोरोना टीकाकरण है।

loksabha election banner

इस अवसर पर राज्यपाल 38 पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों को राष्ट्रपति के विभिन्न पदक से सम्मानित करेंगी। गणतंत्र दिवस समारोह में उत्कृष्ट परेड करनेवाली टुकडिय़ों व झांकियों को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री भी दुमका में परेड का निरीक्षण करेंगे तथा उत्कृष्ट परेड व झांकियों को पुरस्कृत करेंगे। इधर, प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित होनेवाला ऐट होम कार्यक्रम इस बार नहीं होगा। कोरोना के कारण यह निर्णय लिया गया है।

डीडीसी, बीडीओ और पंचायत सचिव करेंगे ध्वजारोहण

त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद वहां गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के लिए ग्रामीण विकास विभाग के पंचायती राज द्वारा गाइडलाइन जारी की गई है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि जिला परिषद स्तर पर उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालन पदाधिकारी, जिला परिषद, पंचायत समिति स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सचिव पंचायत सचिव तथा ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव ध्वजारोहण करेंगे। इस बाबत अवर सचिव सुरेश कुमार दास के स्तर से सभी उपायुक्तों को पत्र भेजा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.