Move to Jagran APP

झारखंड के विश्वविद्यालयों में जनजातीय भाषाओं के 550 शिक्षकों की होगी नियुक्ति

Teachers Recruitment Jharkhand News Hindi News झारखंड के कोल्हान सिदो कान्हू तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय में पद सृजन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। कोयलांचल नीलांबर-पीतांबर तथा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से भी प्रस्ताव मांगा गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 07:06 AM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 04:56 PM (IST)
झारखंड के विश्वविद्यालयों में जनजातीय भाषाओं के 550 शिक्षकों की होगी नियुक्ति
Teachers Recruitment, Jharkhand News, Hindi News कोयलांचल, नीलांबर-पीतांबर तथा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से भी प्रस्ताव मांगा गया है।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड के विश्वविद्यालयों तथा उनके अंगीभूत कालेजों में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं में लगभग 550 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इनमें सहायक प्राध्यापक, सह प्राध्यापक तथा प्राध्यापक के पद शामिल हैं। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा विश्वविद्यालयों में इन पदों के सृजन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पदों के सृजन तथा आरक्षण रोस्टर तय होने के बाद झारखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

loksabha election banner

विभिन्न विश्वविद्यालयों की बात करें, तो रांची विश्वविद्यालय में कुल नौ जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं में पहले से कुल 45 पद सृजित हैं। इनमें नियुक्ति हेतु आरक्षण रोस्टर की कार्रवाई पूरी की जा रही। कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के अंतर्गत अंगीभूत महाविद्यालयों एवं स्नातकोत्तर विभागों में संथाली, हो, कुरमाली, एवं मुंडारी अर्थात कुल पांच भाषाओं में 159 शिक्षकों के पद सृजन के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

इसके बाद पद सृजन का प्रस्ताव प्रशासकीय पदवर्ग समिति को भेजा गया है। इसी तरह हजारीबाग स्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय में भी सात जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा के संचालन हेतु कुल 49 शिक्षकों के पद सृजन के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिल गई है। वहीं, सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका में तीन जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं कुडुख, अंगिका तथा मालतो में कुल 35 शिक्षकों के पदों के सृजन की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

साथ ही अन्य विश्वविद्यालयों विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद, नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय पलामू तथा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची से भी जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं में शिक्षकों के पद सृजन का प्रस्ताव मांगा गया है।

शिक्षकों के सभी पद भरना बड़ी चुनौती

जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं में लगभग 550 पदों पर होने वाली नियुक्ति में सभी पदों को भरने की चुनौती होगी। जानकार बताते हैं कि राज्य में अभी तक सभी विश्वविद्यालयों तथा भाषाओं में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई नहीं होने से कुछ भाषाओं में पद भरना मुश्किल हो सकता है। हालांकि पहली बार नियुक्त होने से इन भाषाओं में स्नातकोत्तर उत्तीर्ण विद्यार्थियों को नियुक्ति का अवसर प्राप्त होगा।

किस विश्वविद्यालय में कितने पद सृजित

रांची विश्वविद्यालय

सहायक प्राध्यापक : 18

सह प्राध्यापक : 18

प्राध्यापक : 09

कोल्हान विश्वविद्यालय

सहायक प्राध्यापक : 147

सह प्राध्यापक : 08

प्राध्यापक : 04

विनोबा भावे विश्वविद्यालय

सहायक प्राध्यापक : 28

सह प्राध्यापक : 14

प्राध्यापक : 07

सिदो कान्हू विश्वविद्यालय

सहायक प्राध्यापक : 21

सह प्राध्यापक : 10

प्राध्यापक : 04


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.