Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित हो सकते हैं सरयू राय
Jharkhand Assembly Election 2019. जमशेदपुर पूर्वी सीट से मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ने के एलान के बाद प्रदेश नेतृत्व उनके उपर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है।
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड सरकार में खाद्य और आपूर्ति मंत्री सरयू राय छह साल के लिए भाजपा से निष्कासित किए जा सकते हैं। रविवार को जमशेदपुर पूर्वी सीट से मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ने के एलान के बाद प्रदेश नेतृत्व उनके उपर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा पूरे मामले पर चर्चा के लिए रांची स्थित प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। वे संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और अन्य नेताओं संग मौजूदा परिस्थितियों पर विमर्श कर रहे हैं। माना जा रहा है कि भाजपा सरयू राय को उनकी बगावत की सजा के तौर पर पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्काषित कर सकती है।
यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। बने रहें हमारे साथ...