झारखंड में छह बीपीओ और खुलेंगेः रविशंकर प्रसाद
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि झारखंड में छह बीपीओ और खोले जाएंगे।
रांची, जेएनएन। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज रांची में दो बीपीओ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने डिजिटल अभियान से 90 हजार करोड़ रुपये बिचौलियों से बचाए हैं। उन्होंने झारखंड में छह बीपीओ और खोले जाने की बात कही। केंद्र ने बीपीओ प्रमोशन स्कीम के तहत झारखंड को 1700 सीटें आवंटित की हैं।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रांची में बीपीओ का शुभारंभ करते हुए।
केंद्रीय मंत्री के अनुसार, पूरे देश के 91 शहरों में बीपीओ शुरू हो चुके हैं। उनमें आधे से अधिक बेटियां काम कर रही हैं। पूरे देश में 121 करोड़ नागरिकों के पास मोबाइल और 45 करोड़ के पास स्मार्टफोन हैं। पिछली सरकार में देश भर में मात्र 2 मोबाइल निर्माता कंपनियां थीं। यह संख्या 120 पहुंच चुकी है। उन्होंने झारखंड में भी मोबाइल निर्माण की संभावना बताई। कहा कि केंद्र सरकार डिजिटल अभियान से देश को ईमानदार और डिजिटल बनाना चाहती है।