Move to Jagran APP

RSS: स्वदेशी के प्रति जनजागरण अभियान चलाने की है जरूरत : क्षेत्र प्रचारक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झारखंड-बिहार के क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर ने वर्तमान समय में स्वदेशी के प्रति लोगों के बीच जनजागरण अभियान चलाने पर जोर देने की बात कही है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 10:56 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 11:15 AM (IST)
RSS: स्वदेशी के प्रति जनजागरण अभियान चलाने की है जरूरत : क्षेत्र प्रचारक

रांची, जासं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झारखंड-बिहार के क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर ने वर्तमान समय में स्वदेशी के प्रति लोगों के बीच जनजागरण अभियान चलाने पर जोर देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाना है तो सभी लोगों को मिलकर स्वदेशी वस्तुओं के अधिक से अधिक उपयोग करने पर जोर देना होगा।  लोग जिस तरह से चाइनीज वस्तुओं के बहिष्‍कार करने के लिए अभियान चला रहे हैं वह सराहनीय है। इसमें और तेजी लाने की जरूरत है।

loksabha election banner

वे गुरुवार को सेवा भारती के प्रांतीय कार्यकारिणी के लोगों को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में आरएसएस के झारखंड के प्रांत प्रचारक रविशंकर भी ऑनलाइन शामिल हुए थे। क्षेत्र प्रचारक ने कहा कि हमें स्थानीय उत्पादों को बढावा देना होगा। चाइनीज वस्तुओं का विकल्प तैयार करना होगा। इससे स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार भी मिलेगा और स्वदेशी उत्पादों को भी बढावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि  लॉकडाउन के दौरान सेवा भारती के कार्यकर्ताओं ने सराहनीय काम किया।  जिस तरह से जरूरतमंदों को लगातार 60 से 70 दिनों तक भोजन कराया गया वह.बेहतर रहा। अब प्रवासी श्रमिकों के रोजगार की हमें चिंता करनी होगी। हमलोगों को देखना होगा कि उनके लिए हम लोग क्या कर सकते हैं। इस बात की चिंता करनी होगी कि उन्हें रोजगार के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़े। सेवा भारती कल्पतरू योजना के माध्यम से अच्छा काम कर रही है। जिस तरह से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है उस पर धैर्यपूर्वक काम करते हुए आपस में सभी लोगों को संपर्क एवं संवाद बनाए रखने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि पांच अगस्त 2020 का दिन हिंदुओं के लिए ऐतिहासिक दिन है। इसका करोड़ों हिंदुओं को वर्षों से इंतजार था।  खुशियां मनाते हुए हमें भगवान राम के आदर्शों पर चलना चाहिए। बैठक में प्रांतीय सह सचिव ऋषि पाण्डेय, उपाध्यक्ष शिवहरि बंका, कोषाध्यक्ष अखिलेश्वर नाथ मिश्र, न्यासी प्रेम अग्रवाल सहित 16 प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.