विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चाकू के बल पर अधेड़ ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

By Sachin MishraEdited By:
Published: Mon, 03 Jul 2017 09:41 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 03 Jul 2017 02:12 PM (GMT+05:30)

रांची के तुपुदाना में एक बच्ची के साथ चाकू के बल पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

चाकू के बल पर अधेड़ ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
चाकू के बल पर अधेड़ ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, तुपुदाना/रांची। तुपुदाना में एक 13 वर्षीय बच्ची के साथ चाकू के बल पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। बच्ची मंदबुद्धि की बताई जा रही है। घटना शनिवार दोपहर की है। मामले में हड़दाग कदमटोली निवासी आरोपी राजू उपाध्याय (50) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला तब सामने आया, जब पीड़ित बच्ची की मां ने दुष्कर्म की जानकारी महिला समिति को दी।

इसके बाद रविवार को गांव की महिलाएं आरोपी को घसीटकर गांव के अखड़ा में ले गई। इसके बाद नंगा कर उसकी जमकर पिटाई की। फिर उसे सूचना पाकर पहुंची तुपुदाना पुलिस को सौंप दिया। महिलाएं इतनी आक्रोशित थीं कि आरोपी को मारने पर उतारू थीं।

मौके पर धुर्वा इंस्पेक्टर तालकेश्वर राम व तुपुदाना ओपी प्रभारी पहुंचे थे। मामले में बच्ची की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ तुपुदाना ओपी में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व एसएसी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को सोमवार को जेल भेजा जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, बच्ची मां के कहने पर गांव के समीप स्थित एक जंगल में लकड़ी लाने जा रही थी। उसी दौरान अकेला पाकर उसे चाकू के बल उसे सुनसान जगह ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ेंः अंतरजातीय विवाह पर लड़की के परिजनों का हुक्का-पानी बंद 

यह भी पढ़ेंः झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती कांग्रेस में होंगे शामिल