रांची के धुर्वा डैम किनारे मिला युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस; मौके पर पहुंचे सिटी एसपी
रांची के धुर्वा डैम किनारे एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव ...और पढ़ें

सिटी एसपी और पुलिस टीम मौके पर जांच में जुटी। जागरण
HighLights
धुर्वा डैम किनारे मिला एक अज्ञात युवक का शव।
सिटी एसपी और पुलिस टीम मौके पर जांच में जुटी।
जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी के धुर्वा डैम के किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। शव मिलने की सूचना पर सिटी एसपी पारस राणा मौके पर पहुंचे। उनके साथ धुर्वा और नगड़ी थाना की पुलिस टीम भी मौजूद रही।
फिलहाल युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल पाया है।
फिलहाल खबर पर अपडेट जारी है।
यह भी पढ़ें- रांची से 80 लाख की शराब से लदा ट्रक गायब, चौपारण में मिला खाली; अंदर पड़ा था चालक का शव
यह भी पढ़ें- ओडिशा: एनटीपीसी राख परिवहन वर्चस्व में खूनी खेल, युवक के सिर में गोली मार कर हत्या