रांची विवि की महिला टीम ने हॉकी में जीता ब्रांज
रांची : रांची विवि की वीमेंस हॉकी टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वीमेंस हॉकी टूर्नामे
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Mar 2018 06:18 PM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 06:18 PM (IST)
रांची : रांची विवि की वीमेंस हॉकी टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वीमेंस हॉकी टूर्नामेंट में ब्रांज मेडल जीता है। प्रतियोगिता 9 से 14 मार्च तक कुरुक्षेत्र विवि में हुई। रांची विवि की टीम ने गुरुनानकदेव विवि की टीम को 4-1 से हराया। रांची विवि की टीम में 16 छात्राएं थीं। सोमवार को हॉकी टीम विवि मुख्यालय पहुंची थी। प्रभारी कुलपति डॉ. कामिनी कुमार व डीएसडब्ल्यू डॉ. पीके वर्मा ने इनका स्वागत किया। इन्होंने कहा कि हमारी छात्राएं खेलकूद में काफी आगे हैं। समय-समय पर हमें गौरवान्वित होने का अवसर देती हैं। मौके पर टीम के कोच एसपी मुंडू, टीम मैनेजर पीके दास व किट ब्वॉय जॉन बारला उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें