विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रेम प्रसंग में चाउमिन दुकानदार को मारी थी गोली, पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

By Amodkumar Sahu Edited By: Kanchan Singh
Published: Mon, 19 Jan 2026 12:09 PM (IST)

सिल्ली में चाउमिन दुकानदार हराधन महतो को गोली मारने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। जांच में सामने ...और पढ़ें

चाउमिन दुकान में फायरिंग करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

चाउमिन दुकान में फायरिंग करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

HighLights

  1. चाउमिन दुकानदार को गोली मारने की घटना का पुलिस ने किया खुलासा।

  2. पत्नी के अवैध संबंध के कारण रची गई थी हत्या की साजिश।

  3. पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 संवाद सूत्र, सिल्ली (रांची)।  सिल्ली थाना क्षेत्र के ग्राम पतराहातु में स्थित चाउमिन दुकान में गोली चलाने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

गोली चलाने वाला आरोपी सहित साजिश में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की त्वरित और सख्त कार्रवाई से दहशत फैलाने वाले इस अपराध की परतें खुल गई हैं।

अनुसंधान के दौरान यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि घायल हराधन महतो की पत्नी गंगा देवी और कंचन महतो के बीच करीब पांच वर्षों से प्रेम संबंध था। इसी अवैध संबंध के चलते हराधन महतो को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।

07 जनवरी को हुई थी फायरिंग की घटना

 07 जनवरी को ग्राम पतराहातु स्थित चाउमिन दुकान के संचालक हराधन महतो (पिता–स्व. सुखराम महतो) को दो अज्ञात अपराधियों ने दुकान में घुसकर गोली मार दी थी। गोली लगने से हराधन महतो गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। सूचना मिलने पर सिल्ली थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल बयान देने की स्थिति में नहीं थे, जिसके कारण उनकी पत्नी गंगा देवी के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया गया।

विशेष छापेमारी दल का गठन

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिल्ली के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम पतराहातु कुम्हार टोला निवासी कंचन महतो (उम्र 25 वर्ष, पिता–अमर महतो) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

हथियार बरामद, सुपारी का खुलासा

घटना में संलिप्त दूसरे आरोपी सुनील चंद्र महतो (उम्र 31 वर्ष, पिता–गोन्दल महतो, निवासी–जोगाईसिबू, नीमडीह, थाना–तमाड़) की निशानदेही पर एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि कंचन महतो ने सुनील चंद्र महतो और तारकेश्वर महतो के साथ मिलकर हराधन महतो की हत्या के लिए चार लाख रुपये की सुपारी दी थी। इससे पहले भी हत्या का प्रयास किया गया था, जो असफल रहा था।

सभी आरोपी जेल भेजे गए

अनुसंधान के क्रम में 14 जनवरी 2026 को गंगा देवी, कंचन महतो, सुनील चंद्र महतो और तारकेश्वर महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आगे की जांच में मुख्य शूटरों की पहचान कालिचरण महतो (उम्र 27 वर्ष) और शिवम पांडे (उम्र 23 वर्ष) के रूप में हुई, जिन्हें 18 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया।

उनके पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा गोलियां और एक काली अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की गई।

 इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नवीन कुमार सहित मुकेश कुमार कुशवाहा, रवि कुमार वर्मा, रामदेव कुमार यादव, विकास कुमार पासवान, उदय कुमार सिंह, अरुण प्रसाद यादव एवं अन्य सिल्ली पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।