Move to Jagran APP

Ranchi Weather Update on Makar Sankranti 2021: चार दिन में 8.4 डिग्री गिरा न्यूनतम तपमान, कपकपाती ठंड के बीच ही लेना होगा दही-चूड़ा का आनंद

मकर संक्रांति के दिन राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में सुबह सात बजे तक हल्का कोहरा देखने को मिला। इसके बाद आसमान धीरे-धीरे साफ हो गया और धूप खिली। मौसम विभाग के अनुसार गुरूवार को आसमान मुख्यतः साफ ही रहेगा। हालांकि शाम में कनकनी बढ़ने की संभावना है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 07:52 AM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 07:52 AM (IST)
Ranchi Weather Update on Makar Sankranti 2021: चार दिन में 8.4 डिग्री गिरा न्यूनतम तपमान, कपकपाती ठंड के बीच ही लेना होगा दही-चूड़ा का आनंद
कपकपाती ठंड के बीच ही लेना होगा दही-चूड़ा का आनंद। जागरण

रांची, जासं । मकर संक्रांति के दिन राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में सुबह सात बजे तक हल्का कोहरा देखने को मिला। इसके बाद आसमान धीरे-धीरे साफ हो गया और धूप खिली। मौसम विभाग के अनुसार गुरूवार को आसमान मुख्यतः साफ ही रहेगा। हालांकि शाम में कनकनी बढ़ने की संभावना है। हवा की रफ्तार भी शाम के बाद बढ़ सकती है। रांची के अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावन नहीं है, मगर अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है।

loksabha election banner

राज्य में सबसे ज्यादा ठंडा रहा रांची

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क ही रहा। वहीं सबसे अधिक गर्मी चाईबासा में रही। यहां का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं राज्य में सबसे ज्यादा ठंडा शहर रांची रहा। यहां न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गौरतलब है कि रविवार को रांची 50 वर्षों में सबसे ज्यादा गर्म रही। इस दिन न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके बाद से तापमान में 8.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में वर्तमान में किसी प्रकार के सिनौप्टीक फीचर का असर होता हुआ नहीं दिख रहा है।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

रांची        25.1            09.2

जमशेदपुर    23.2            15.8

मेदिनीनगर    24.6            11.2

कांके        24.0            09.4

पिछले पांच दिनो में रांची के तापमान में आए बदलाव का रिकार्डः (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

तिथि        अधिकमत तापमान        न्यूनतम तापमान

09        30            17

10        28.7            17.6

11        25.7            16.3

12        27.4            12.8

13        25.1            9.2


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.