विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में पानी के लिए तरस रहे लोग, पांच दिनों से सूखे पड़े नल; चुटिया समेत कई इलाकों में परेशानी

Published: Sun, 25 Oct 2026 08:36 AM (IST)

राजधानी रांची के चुटिया, कोकर इंडस्ट्रियल एरिया, लालपुर और बूटी मोड़ समेत कई इलाकों में पिछले पांच दिनों से जलापूर्ति ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।

एआई जेनरेटेड इमेज।

HighLights

  1. रांची के कई इलाकों में पांच दिन से जल संकट।

  2. चुटिया, कोकर, लालपुर, बूटी मोड़ में जलापूर्ति बाधित।

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी के कई इलाकों में जल संकट गहराने लगा है। चुटिया, कोकर इंडस्ट्रियल एरिया, लालपुर और बूटी मोड़ सहित कई क्षेत्रों में पिछले पांच दिनों से जलापूर्ति बाधित है। नलों में पानी नहीं आने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की कमी के कारण नहाने, कपड़े धोने और घर के अन्य जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं।

वहीं, कुछ इलाकों में जलापूर्ति हो भी रही है, तो पानी का प्रेशर काफी कम है। कोकर निवसी विनोद कुमार ने बताया कि जिन घरों में बोरिंग की सुविधा है, वहां स्थिति कुछ बेहतर है। हालांकि, पूरी तरह सप्लाई के पानी पर निर्भर परिवारों के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए पानी का वैकल्पिक इंतजाम करना पड़ रहा है।

लगातार पांच दिनों से बनी इस स्थिति के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। वहीं शहर में पाइपलाइन मरम्मत का जिम्मा पाठक इंजीनियरिंग को सौंपा गया है, लेकिन इसके बाद भी शहर में दो दर्जन से अधिक जगहों पर पाइपलाइन लीकेज की समस्या महीनों से जारी है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द समस्या दूर करने और नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है। 

यह भी पढ़ें- रांची के मोरहाबादी में सजने वाला है नया बाजार! 205 फुटपाथ दुकानदारों को मिलेगी जगह; जाम से भी राहत की उम्मीद

यह भी पढ़ें- रांची के पार्कों और अस्पतालों में नशेड़ियों का खतरा, इस नंबर पर दें सूचना; 10 मिनट में पुलिस करेगी कार्रवाई