विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में मतदाताओं की परेशानी पर निर्वाचन आयोग सख्त, 'दैनिक जागरण' की खबरों का उल्लेख करते हुए डीसी से मांगी रिपोर्ट

Published: Tue, 24 Feb 2026 05:44 PM (IST)Updated: Tue, 24 Feb 2026 07:50 PM (IST)

राज्य निर्वाचन आयोग ने रांची में नगर निकाय चुनाव के दौरान मतदाताओं को हुई परेशानी और मतदान से वंचित रहने ...और पढ़ें

मतदाता सूची में त्रुटि तथा बूथ बदलने से मतदाताओं को हुई परेशानी।

मतदाता सूची में त्रुटि तथा बूथ बदलने से मतदाताओं को हुई परेशानी।

HighLights

  1. दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की अनुशंसा होगी।

  2. मतदाता सूची त्रुटि, बूथ बदलने से हुई परेशानी।

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव के तहत सोमवार को हुए मतदान में मतदाताओं को काफी परेशानी होने तथा मतदान से वंचित होने के मामले को गंभीरता से लिया है। आयोग ने इसे लेकर रांची के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी को इसकी जांच कर सात दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी के निर्देश पर आयाेग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने रांची के उपायुक्त से मामले की पूरी जांच कर मतदाता सूची में त्रुटि होने तथा बूथों का निर्धारण सही ढंग से नहीं करने के लिए दोषी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा करने को कहा है।

इनमें बीएलओ भी सम्मिलित हैं, जिनके दायित्वों के निर्वहन की जांच होगी। आयोग के अनुसार, मतदान प्रक्रिया में मतदाता सूची तथा मतदान केंद्रों में त्रुटि के कारण मतदाताओं को हुई कठिनाई गंभीर मामला है।

balbir-dutt-p

लोक सेवकों का दायित्व है कि चुनाव प्रक्रिया त्रुटि रहित हो एवं मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग में कोई कठिनाई नहीं हो। वोटिंग डे 23 फरवरी को जागरण डॉट कॉम ने इस इश्यू को प्रमुखता से उठाया था।

आयोग ने 'दैनिक जागरण' के दो खबरों का भी उल्लेख भी अपने पत्र में किया है। एक खबर थी ''वोटर कार्ड लेकर भी बूथ पर नहीं मिला नाम, निराश लौटे''। इसी तरह दूसरी खबर ''बदला वार्ड तो मतदान में कम हो गई दिलचस्पी'' जिसपर आयोग ने संज्ञान लिया है। 

यह भी पढ़ें- 1957 से वोट दे रहे पद्मश्री बलबीर दत्त भी नहीं कर सके मतदान, रांची में सैकड़ों वोटर सूची से बाहर

यह भी पढ़ें- रांची में फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, जमकर हुई मारपीट; पुलिस ने संभाला मोर्चा