विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, जमकर हुई मारपीट; पुलिस ने संभाला मोर्चा

Published: Mon, 23 Feb 2026 07:05 PM (IST)

रांची के हिंदपीढ़ी स्थित इदरीसीया तंजीम स्कूल में मतदान के दौरान दो गुटों में मारपीट हो गई। एक गुट ने दूसरे पर महिला को फर्जी वोट दिलाने का आरोप लगाया।

HighLights

  1. हिंदपीढ़ी स्कूल में मतदान के दौरान दो गुटों में मारपीट।

  2. फर्जी वोटिंग के आरोप पर शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंचा।

  3. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की, मतदान सामान्य।

जागरण संवाददाता, रांची। रांची के हिंदपीढ़ी स्थित इदरीसीया तंजीम स्कूल में मतदान के दौरान दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई।

बताया जाता है कि एक गुट ने आरोप लगाया कि दूसरे गुट द्वारा एक महिला को फर्जी तरीके से वोट दिलाने की कोशिश की जा रही थी।

इस आरोप को लेकर मौके पर मौजूद लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। विरोध कर रहे लोगों और दूसरे गुट के समर्थकों के बीच तनाव बढ़ने पर मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

कुछ ही देर में दोनों गुटों के लोग सड़क पर आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट होने लगी। घटना के दौरान मतदान स्थल के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग भी सहम गए।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद मतदान प्रक्रिया फिर से सामान्य हो सकी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और विवाद में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर निकाय चुनाव: जुगसलाई में बोगस वोटिंग पर बवाल, रिंकू सिंह का समर्थकों संग हंगामा, 1 घंटे रुका रहा मतदान