लाखों की फीस, रोजगार नहीं: रांची विश्वविद्यालय के वोकेशनल कोर्स में प्लेसमेंट का संकट, कई पाठ्यक्रम हुए बंद
रांची विश्वविद्यालय के वोकेशनल कोर्स में प्लेसमेंट की गंभीर समस्या है, जहां लाखों की फीस के बावजूद छात्रों को रोजगार ...और पढ़ें

कई वोकेशनल कोर्स तक नहीं है प्लेसमेंट सेल की पहुंच।
HighLights
लाखों फीस के बावजूद रांची विवि में प्लेसमेंट कम।
प्लेसमेंट सेल की निष्क्रियता से कई कोर्स हुए बंद।
प्रचार-प्रसार की कमी से छात्रों का रुझान घटा।
जागरण संवाददाता, रांची। रांची विश्वविद्यालय में एमबीए और एमसीए के विद्यार्थी लाखों की फीस देते हैं, लेकिन वे प्लेसमेंट में पिछड़ जाते हैं। वजह है प्लेसमेंट सेल की ओर से विद्यार्थियों को प्लेसमेंट नहीं मिलना।केवल एमबीए और एमसीए में ही नहीं, बल्कि दूसरे वोकेशनल कोर्स में भी यही स्थिति है। इसकी वजह से विद्यार्थियों का रुझान रांची विश्वविद्यालय के वोकेशनल कोर्स से हटता जा रहा है।
कुछ वर्षों से प्लेसमेंट सेल की निष्क्रियता के कारण कई वोकेशनल कोर्स को आक्सीजन नहीं मिल पा रहा है और कोर्स बंद होते जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इन वोकेशनल कोर्स में बढ़ावा देने में विवि की ओर से कोई प्रचार-प्रसार नहीं किया जाता है। वहीं दूसरी ओर रांची विवि का वेबसाइट में वोकेशनल कोर्स की लंबी लिस्ट है, लेकिन इनकी जमीनी हकीकत कुछ और है।
कई वर्षों तक निष्क्रिय रहा है रांची विवि का प्लेसमेंट सेल
रांची विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल पर विवि के पीजी विभागों के अंतर्गत संचालित होने वाले वोकेशनल कोर्स के विद्यार्थियों को प्लेसमेंट दिलाने की जिम्मेदारी है। लेकिन दूसरी ओर प्लेसमेंट सेल के पिछले कई वर्षों में बेहतर तरीके से काम नहीं करने के कारण विद्यार्थियों का प्लेसमेंट नहीं हो पा रहा था। दो वर्ष से प्लेसमेंट सेल में नियुक्त कोआर्डिनेटर की ओर से सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं।
जिनकी ओर से प्लेसमेंट से जुड़े प्रयास किए जा रहे हैं। रोजगार मेला लगाया गया और विद्यार्थियों का प्लेसमेंट करवाया जा रहा है। लेकिन विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण और प्लेसमेंट सेल के पास संसाधनों की कमी के कारण कई वोकेशनल कोर्स पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
सेल के कोआर्डिनेटर जितेंद्र कुमार ने बताया कि हमारा प्रयास रहता है कि प्लेसमेंट में सभी कोर्स के विद्यार्थियों को जोड़े जिससे सभी को प्लेसमेंट मिल सके। मुझे पहले की जानकारी नहीं है लेकिन वर्तमान में प्लेसमेंट सेल काम कर रहा है।
रांची विवि का आइएमएस व बीआइटी मेसरा का एमबीए कोर्स (तुलनात्मक)
| संस्थान | फीस | प्लेसमेंट |
| बीआइटी मेसरा | 7 लाख | 80 प्रतिशत |
| रांची विवि | 1 लाख 34 हजार | 10 प्रतिशत |
बीआइटी में अधिकतम 22 एलपीए, वहीं आइएमएस का 3 एलपीए
प्लेसमेंट के प्रतिशत का अंतर दोनों संस्थान में काफी अंतर है। वहीं दूसरी ओर अगर अधिकतम प्लेसमेंट की बात करें तो सात लाख की फीस लेने के बाद बीआइटी मेसरा का अधिकतम प्लेसमेंट एक विद्यार्थी को 22 लाख प्रति वर्ष तक जाता है।
न्यूतनम भी 10 लाख तक प्रति वर्ष रहता है। वहीं एक लाख 34 हजार की फीस लेने वाला रांची विश्वविद्यालय का इंस्टिट्यूट आफ मैनेजमेंट स्टडीज अपने विद्यार्थियों को दो लाख 40 हजार से लेकर 3 लाख तक प्रति वर्ष का अधिकतम प्लेसमेंट ही दिला पाता है। वहीं सबसे कम एक लाख 80 हजार प्रति वर्ष तक जाता है।
वेबसाइट पर दो दर्जन से अधिक कोर्स, आधे हो चुके हैं बंद
विवि की वेबसाइट खोलिए तो दो वर्षीय, पीजी डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स मिलाकर कुल 26 कोर्स का जिक्र वेबसाइट पर हैं। लेकिन इनमें से आधे से अधिक कोर्स बंद हो चुके हैं।
| श्रेणी / स्तर | कोर्स का नाम |
| स्नातकोत्तर (PG) / मास्टर्स | एमबीए (MBA) |
| स्नातकोत्तर (PG) / मास्टर्स | एलएलएम (LLM) |
| स्नातकोत्तर (PG) / मास्टर्स | एमए इन जर्नलिज्म (MA in Journalism) |
| स्नातकोत्तर (PG) / मास्टर्स | एमए इन फिल्म मेकिंग एंड प्रोडक्शन (MA in Film Making and Production) |
| स्नातकोत्तर (PG) / मास्टर्स | एमए इन आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियोलॉजी (MA in Archaeology and Museology) |
| स्नातकोत्तर (PG) / मास्टर्स | मास्टर इन यौगिक साइंस (Master in Yogic Science) |
| स्नातकोत्तर (PG) / मास्टर्स | एमए इन म्यूजिक, डांस, थियेटर एंड फाइन आर्ट्स (MA in Music, Dance, Theatre and Fine Arts) |
| स्नातकोत्तर (PG) / मास्टर्स | एमसीए (MCA) |
| स्नातकोत्तर (PG) / मास्टर्स | एमएससी इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (MSc in Electronics and Communication) |
| स्नातकोत्तर (PG) / मास्टर्स | एमएससी इन बायोटेक्नोलॉजी (MSc in Biotechnology) |
| स्नातकोत्तर (PG) / मास्टर्स | एमए इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (MA in Public Administration) |
| स्नातकोत्तर (PG) / मास्टर्स | एमए इन ह्यूमन राइट्स (MA in Human Rights) |
| स्नातकोत्तर (PG) / मास्टर्स | एमए इन ज्योतिर्विज्ञान (MA in Jyotirvigyan) |
| स्नातकोत्तर (PG) / मास्टर्स | एमए इन क्लिनिकल साइकोलॉजी (MA in Clinical Psychology) |
| स्नातकोत्तर (PG) / मास्टर्स | एमएससी इन एनवायरनमेंटल साइंस (MSc in Environmental Science) |
| स्नातकोत्तर (PG) / मास्टर्स | एमए इन फैशन डिजाइनिंग (MA in Fashion Designing) |
| पीजी डिप्लोमा (PG Diploma) | पीजी डिप्लोमा इन मेडिसिनल प्लांट्स (PG Diploma in Medicinal Plants) |
| पीजी डिप्लोमा (PG Diploma) | पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग (PG Diploma in Guidance and Counseling) |
| पीजी डिप्लोमा (PG Diploma) | पीजी डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी (PG Diploma in Cyber Security) |
| स्नातक (UG) / बैचलर्स | बीएससी इन यौगिक साइंस (BSc in Yogic Science) |
| स्नातक (UG) / बैचलर्स | बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (Bachelor of Journalism and Mass Communication) |
| सर्टिफिकेट कोर्स | फॉरेस्ट्री, वाइल्डलाइफ एंड क्लाइमेट चेंज (Forestry, Wildlife and Climate Change) |
| सर्टिफिकेट कोर्स | इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन लैंग्वेज (Institute of Foreign Language) |
| सर्टिफिकेट कोर्स | जियोलॉजी (Geology) |
| सर्टिफिकेट कोर्स | जियो इन्फॉर्मेटिक्स (Geo-Informatics) |
| सर्टिफिकेट कोर्स | जेमोलॉजी (Gemology) |
| सर्टिफिकेट कोर्स | मिनरल एक्सप्लोरेशन, ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी एंड क्लाइमेट चेंज (Mineral Exploration, Global Sustainability and Climate Change) |
| सर्टिफिकेट कोर्स | रेडियो जॉकी (Radio Jockey) |
| सर्टिफिकेट कोर्स | कॉपी राइटर (Copy Writer) |
| सर्टिफिकेट कोर्स | साउंड प्रोड्यूसर (Sound Producer) |
| सर्टिफिकेट कोर्स | रेडियो मैनेजमेंट (Radio Management) |
इन वोकेशनल कोर्स पर लग चुका है ताला
रांची विवि के एमएससी इन इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन, एमए इन ह्यूमन राइट, एमए काउंसेलिंग साइकोलाजी, एमए इन फैशन डिजाइनिंग, पीजी डिप्लोमा इन साइबर सिक्यूरिटी, पीजी डिप्लोमा इन मेडिशनल प्लांट, सर्टिफिकेट कोर्स में फारेस्टी, वाइल्डलाइफ एंड क्लामेट चेंज, इंस्टीट्यूट आफ फारेन लैंग्वेज, जियोलाजी, जियो इंफार्मेटिक्स, जेमोलाजी, मिनरल एक्सपोरेशन ग्लोगल संस्टेनिबिलिटी एंड क्लामेट चेंज और रेडियो जाकी, कापी राइटर, साउंड प्रोड्यूसर और रेडियो मैनेजमेंट शामिल हैं। इसमें केवल 10 कोर्स हैं जो बंद हो चुके हैं। इन कोर्स में संचालन लायक विद्यार्थी ही नहीं मिले। जिसकी वजह से इनका संचालन नहीं हो पाया।
तीन नए कोर्स खुले, जिसमें दो की स्थिति खराब
वहीं रांची विश्वविद्यालय में वर्तमान में तीन नए कोर्स की शुरुआत की गयी। इसमें एमए इन एजुकेशन, एमएससी इन डेटा साइंस और एमएससी इन स्टैटिक्स शामिल हैं। इसमें एमए इन एजुकेशन में 22 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है। जबकि बाकी दोनों कोर्स में कोर्स शुरू होने के एक महीने तक एक भी आवेदन नहीं आए थे।
प्रचार-प्रसार नहीं, इसलिए छात्र नहीं आए
इस संबंध में वोकेशनल कोर्स के एक्सपर्ट का कहना है कि विवि ने कभी इन कोर्सों का प्रचार-प्रसार नहीं किया। 10वीं-12वीं के छात्र और उनके अभिभावक जानते ही नहीं कि रांची विवि में कौन-कौन से वोकेशनल कोर्स हैं, इनमें नौकरी का क्या स्कोप है, फीस कितनी है।
प्राइवेट संस्थानों ने जमकर प्रचार किया, इसलिए छात्र वहां चले गए। सरकारी विवि के कोर्स बेहतर और सस्ते होने के बावजूद खाली रह गए। वहीं कालेज में जो पापुलर कोर्स हैं उनमें विद्यार्थियों की सबसे अधिक भीड़ है। जिसमें बीबीए, बीसीए, बीएससी इलेक्ट्रानिक्स कोर्स शामिल हैं।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
विवि में पहले से जो कोर्स संचालित होने रहे हैं उनकी स्थिति पर फोकस करने की जरूरत थी। इसके बाद ही नए कोर्स की शुरुआत करनी चाहिए थी। इसके अलावा सबसे बड़ी कमी है कि सभी वाकेशनल कोर्स से जुड़े विद्यार्थियों का प्लेसमेंट। विवि का प्लेसमेंट सेल भी काफी कमजोर है, जिसकी वजह से वोकेशनल कोर्स के विद्यार्थियों का प्लेसमेंट नहीं हो पाता है। इसका असर आने वाले नए सत्र में नामांकन पर पड़ता है। इन कमियों को दूर करने की जरूरत है।
-डाॅ. अशोक कुमार चौधरी, पूर्व सीवीएस कार्डिनेटर व प्रोफेसर, रांची विवि
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।