विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची विश्वविद्यालय के वोकेशनल कोर्स: आधे से अधिक बंद, कहीं विद्यार्थियों का टोटा तो कहीं टीचर्स नहीं

Published: Fri, 13 Nov 2026 09:30 AM (IST)

रांची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दो दर्जन से अधिक वोकेशनल कोर्स सूचीबद्ध हैं, लेकिन आधे से ज्यादा छात्रों की कमी ...और पढ़ें

विवि के वेबसाइट पर दिखते हैं दो दर्जन से अधिक वोकेशनल कोर्स आधे से अधिक बंद।

विवि के वेबसाइट पर दिखते हैं दो दर्जन से अधिक वोकेशनल कोर्स आधे से अधिक बंद।

HighLights

  1. रांची विवि के आधे से अधिक वोकेशनल कोर्स बंद।

  2. छात्रों की कमी और प्रचार-प्रसार का अभाव मुख्य कारण।

  3. नए कोर्स भी विद्यार्थी न मिलने से जूझ रहे हैं।

दिवाकर सिंह, रांची। रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत एक दो नहीं बल्कि दो दर्जन से अधिक वोकेशनल कोर्स संचालित होते हैं। ये हम नहीं कह रहे हैं, रांची विश्वविद्यालय के आफिशियल वेबसाइट ये जानकारी दे रहा है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और भी है।

इसमें दिखाए जा रहे आधे से अधिक वोकेशनल कोर्स विद्यार्थियों की उदासीनता के कारण बंद हो गए। विवि ने इन कोर्स के संचालन में कोई रूचि नहीं दिखायी। वहीं दूसरी ओर नए वोकेशनल कोर्स खोलने में विवि प्रशासन हमेशा आगे रहा। लेकिन जो नए भी शुरू हुए उनकी स्थिति भी अच्छी नहीं है।

वेबसाइट पर चमकते हैं कोर्स, जमीन पर सन्नाटा

विवि की वेबसाइट खोलिए तो एमबीए, एलएलएम, एमए इन जर्नलिज्म, एमए इन फिल्म मेकिंग एंड प्रोडक्शन, एमए इन आर्कियोलाजी एंड म्यूजियोलाजी, मास्टर इन यौगिक साइंस, एमए इन म्यूजिक, डांस, थियेटर एंड फाइन आर्ट्स, एमसीए, एमएससी इन इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन, एमएससी इन बायोटेक्नोलाजी, एमए इन पब्लिक एडमिस्ट्रेशन, एमए इन ह्यूमन राइट कोर्स दिखेगा।

एमए इन ज्योर्तिविज्ञान, एमए इन क्लिनकल साइकोलाजी, एमएससी इन इनवायरमेंटल साइंस, एमए इन फैशन डिजाइनिंग, पीजी डिप्लोमा इन मेडिशनल प्लांट, पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसेलिंग, पीजी डिप्लोमा इन साइबर सिक्यूरिटी, बीएससी इन यौगिक साइंस, बैचलर आफ जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन के अलावा सर्टिफिकेट कोर्स में फारेस्टी, वाइल्डलाइफ एंड क्लामेट चेंज, इंस्टीट्यूट आफ फारेन लैंग्वेज, जियोलाजी, जियो इंफार्मेटिक्स, जेमोलाजी, मिनरल एक्सपोरेशन ग्लोगल संस्टेनिबिलिटी एंड क्लामेट चेंज और रेडियो जाकी, कापी राइटर, साउंड प्रोड्यूसर और रेडियो मैनेजमेंट जैसे कोर्स भी नाम के लिए शामिल हैं।

दो वर्षीय, पीजी डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स मिलाकर कुल 26 कोर्स का जिक्र वेबसाइट पर हैं। लेकिन इनमें से आधे से अधिक कोर्स बंद हो चुके हैं।

इन वोकेशनल कोर्स पर लग चुका है ताला

रांची विवि के एमएससी इन इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन, एमए इन ह्यूमन राइट, एमए काउंसेलिंग साइकोलाजी, एमए इन फैशन डिजाइनिंग, पीजी डिप्लोमा इन साइबर सिक्यूरिटी, पीजी डिप्लोमा इन मेडिशनल प्लांट, सर्टिफिकेट कोर्स में फारेस्टी, वाइल्डलाइफ एंड क्लामेट चेंज, इंस्टीट्यूट आफ फारेन लैंग्वेज, जियोलाजी, जियो इंफार्मेटिक्स, जेमोलाजी, मिनरल एक्सपोरेशन ग्लोगल संस्टेनिबिलिटी एंड क्लामेट चेंज और रेडियो जाकी, कापी राइटर, साउंड प्रोड्यूसर और रेडियो मैनेजमेंट शामिल हैं। इसमें केवल 10 कोर्स हैं जो बंद हो चुके हैं। इन कोर्स में संचालन लायक विद्यार्थी ही नहीं मिले। जिसकी वजह से इनका संचालन नहीं हो पाया।

तीन नए कोर्स खुले, जिसमें दो की स्थिति खराब

वहीं रांची विश्वविद्यालय में वर्तमान में तीन नए कोर्स की शुरुआत की गयी। इसमें एमए इन एजुकेशन, एमएससी इन डेटा साइंस और एमएससी इन स्टैटिक्स शामिल हैं। इसमें एमए इन एजुकेशन में 22 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है। जबकि बाकी दोनों कोर्स में कोर्स शुरू होने के एक महीने तक एक भी आवेदन नहीं आए थे।

प्रचार-प्रसार नहीं, इसलिए छात्र नहीं आए

इस संबंध में वोकेशनल कोर्स के एक्सपर्ट का कहना है कि विवि ने कभी इन कोर्सों का प्रचार-प्रसार नहीं किया। 10वीं-12वीं के छात्र और उनके अभिभावक जानते ही नहीं कि रांची विवि में कौन-कौन से वोकेशनल कोर्स हैं, इनमें नौकरी का क्या स्कोप है, फीस कितनी है। प्राइवेट संस्थानों ने जमकर प्रचार किया, इसलिए छात्र वहां चले गए।

सरकारी विवि के कोर्स बेहतर और सस्ते होने के बावजूद खाली रह गए। वहीं कालेज में जो पापुलर कोर्स हैं उनमें विद्यार्थियों की सबसे अधिक भीड़ है। जिसमें बीबीए, बीसीए, बीएससी इलेक्ट्रानिक्स कोर्स शामिल हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

विवि में पहले से जो कोर्स संचालित होने रहे हैं उनकी स्थिति पर फोकस करने की जरूरत थी। इसके बाद ही नए कोर्स की शुरुआत करनी चाहिए थी। इसके अलावा सबसे बड़ी कमी है कि सभी वाकेशनल कोर्स से जुड़े विद्यार्थियों का प्लेसमेंट। विवि का प्लेसमेंट सेल भी काफी कमजोर है, जिसकी वजह से वोकेशनल कोर्स के विद्यार्थियों का प्लेसमेंट नहीं हो पाता है। इसका असर आने वाले नए सत्र में नामांकन पर पड़ता है। इन कमियों को दूर करने की जरूरत है।

-डाॅ. अशोक कुमार चौधरी, पूर्व सीवीएस कार्डिनेटर व प्रोफेसर, रांची विवि

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।