विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची यूनिवर्सिटी की यूजी सेमेस्टर 4 की परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर सवाल बताने का दावा, विश्वविद्यालय ने किया खारिज

Published: Mon, 26 Oct 2026 12:12 PM (IST)

रांची विश्वविद्यालय ने यूजी सेमेस्टर फोर परीक्षा के लिए वायरल हो रहे गेस क्वेश्चन के दावों को खारिज किया है। ...और पढ़ें

रांची विश्वविद्यालय की फाइल फोटो। जागरण

रांची विश्वविद्यालय की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. रांची विवि यूजी सेमेस्टर फोर परीक्षा सोमवार से शुरू।

  2. सोशल मीडिया पर गेस क्वेश्चन देने का दावा वायरल।

  3. विश्वविद्यालय ने दावों को खारिज कर छात्रों को चेताया।

जागरण संवाददाता, रांची। रांची विश्वविद्यालय में सोमवार से यूजी सेमेस्टर फोर की परीक्षा होनी है। इसमें मेजर पेपर-6 का पेपर है। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हो रही है। जिसमें गेस क्वेश्चन देने का दावा किया जा रहा है।

इसमें कहा जा रहा है कि हम आपको 10 सवाल देंगे, जिसमें छह तो कंफर्म है और हो सकता है कि सभी आ जाए। ये दावा आशीष कुमार ठाकुर की ओर से किया जा रहा है। हालांकि विवि प्रशासन की ओर से इस दावे को खारिज किया गया है।

रांची विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय इन दावों को खारिज करता है। इसके साथ ही रांची विश्वविद्यालय के स्नातक सेमेस्टर फोर के विद्यार्थियों से अपील करता है कि ऐसे दावों के चक्कर में नहीं पड़े और अपनी पढ़ाई पर फोकस रखें।

पहले भी हो चुका है ऐसा

आशीष कुमार ने इससे पहले भी एक वीडियो अपने सोशल मीडिया साइट पर अपलोड किया है, जिसमें बताया है कि मैंने जो आठ सवाल बताए थे उसमें सात परीक्षा में आए है। ये दावा भी स्नातक की एक सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर है। फिर ये दूसरी बार ऐसा हो रहा है कि सेमेस्टर फोर की परीक्षा के गेस क्वेश्चन देने का दावा किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें- स्पेस रिसर्च में भारत की छलांग! BIT मेसरा के इस मेगा प्रोग्राम में जुटीं देश की दिग्गज एयरोस्पेस कंपनियां