विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस अब मेसरा स्टेशन से चलेगी, 1 महीने के लिए कई ट्रेन का रूट बदला

Published: Thu, 08 Jan 2026 07:29 AM (IST)

Railway News: रांची रेल मंडल में कोयल नदी पर पुल संख्या 115 में दरार के कारण रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. कोयल नदी पर पुल संख्या 115 में दरार आई है।

  2. राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया।

  3. ट्रेनें लगभग एक महीने तक मेसरा रूट से चलेंगी।

जागरण संवाददाता, रांची। रांची रेल मंडल केरेलखंड के अंतर्गत नगजुआ एवं लोहरदगा स्टेशन के बीच कोयल नदी पर स्थित पुल संख्या 115 में दरार की वजह से राजधानी ट्रेन सहित कई ट्रेन लगभग एक महीने के लिए मेसरा रूट होकर चलेगी।

20408 नई दिल्ली – रांची राजधानी एक्सप्रेस सात, 14, 21, 28 जनवरी एवं चार फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग टोरी – लोहरदगा – रांची के स्थान पर परिवर्तित मार्ग टोरी – बरकाकाना– मेसरा – टाटीसिलवे – रांची होकर , 20407 रांची – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस आठ, 15, 22, 29 जनवरी एवं पांच फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग रांची – लोहरदगा– टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची – टाटीसिलवे – मेसरा – बरकाकाना – टोरी होकर चलेगी।

18631 रांची – चोपन एक्सप्रेस नौ, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28, 30 जनवरी, एक, चार, एवं छह फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग रांची – लोहरदगा– टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची – टाटीसिलवे – मेसरा – बरकाकाना – टोरी होकर, 18632 चोपन – रांची एक्सप्रेस 10, 12, 15,17, 19, 22, 24, 26, 29, 31 जनवरी 02, 05, एवं 07 फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग रांची – लोहरदगा– टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची – टाटीसिलवे – मेसरा – बरकाकाना – टोरी होकर चलेगी।

18635 रांची – सासाराम एक्सप्रेस आठ से 10 जनवरी 12 से 17 जनवरी, 19 से 24 जनवरी, 26 जनवरी से 31 जनवरी एवं दो फरवरी से सात फरवरी तक अपने निर्धारित मार्ग रांची – लोहरदगा – टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची – टाटीसिलवे – मेसरा – बरकाकाना – टोरी होकर चलेगी। 18636 सासाराम–रांची एक्सप्रेस 09 से 11, 13 जनवरी से 18 जनवरी, 20 जनवरी से 25 जनवरी, 27 जनवरी से एक फरवरी एवं तीन फरवरी से आठ फरवरी तक अपने निर्धारित मार्ग रांची – लोहरदगा – टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची – टाटीसिलवे – मेसरा – बरकाकाना – टोरी होकर चलेगी।

12454 नई दिल्ली – रांची राजधानी एक्सप्रेस 10, 17, 24 एवं 31 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग टोरी – लोहरदगा – रांची के स्थान पर परिवर्तित मार्ग टोरी – बरकाकाना– मेसरा – टाटीसिलवे – रांची होकर चलेगी। 12453 रांची–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 11, 18, 25 एवं एक फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग रांची – लोहरदगा– टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची – टाटीसिलवे – मेसरा – बरकाकाना – टोरी होकर चलेगी।

यह भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें । हटिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन 30 तक चलेगी, टाटानगर-चाईबासा मेमू 12 जनवरी तक रद