झारखंड में आज हटिया-सांकी पैसेंजर समेत कई ट्रेनें रद, किता-सिल्ली रेलखंड में चल रहा काम
रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के कारण 21 जुलाई को ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए ब्लाक।
21 जुलाई को पांच ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
हटिया-सांकी की दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें रद्द।
जागरण संवाददाता, रांची। रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए लिए गए ब्लाक के कारण 21 जुलाई को कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।
इस दौरान तीन ट्रेनों का आंशिक समापन एवं आंशिक प्रारंभ किया जाएगा, जबकि हटिया-सांकी रेलखंड की दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह रद रहेगा।
रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का 21 जुलाई को गोमो स्टेशन पर आंशिक समापन एवं आंशिक प्रारंभ होगा। इस दिन यह ट्रेन गोमो-हटिया-गोमो के बीच संचालित नहीं होगी।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस का 21 जुलाई को आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन एवं आंशिक प्रारंभ होगा। इस कारण ट्रेन का परिचालन आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच रद रहेगा।
वहीं ट्रेन संख्या 63598/63597 आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर का 21 जुलाई को मुरी स्टेशन पर आंशिक समापन एवं आंशिक प्रारंभ किया जाएगा। यह ट्रेन मुरी-रांची-मुरी के बीच संचालित नहीं होगी।
ये ट्रेनें रहेंगी रद
58663/58664 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर और 58665/58666 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर 21 जुलाई को रद रहेगी।
ट्रेन में एक यात्री की मौत
ट्रेन में सफर करते वक्त अचानक बीमार पड़ जाने से एक रेल यात्री का मौत हो गया है। पुलिस सूत्रों का मृत दीपक कुमार राय (33) झारखंड का देवघर का निवासी था। जानकारी के अनुसार, यह युवक नागपुर का एक निजी कारखाना में काम करता था।
अपना पत्नी को लेकर टाटानगर स्टेशन से झाड़ग्राम -धनबाद ट्रेन में सवार हुआ था, ट्रेन में अचानक बीमार पड़ जाने से उनको पुरुलिया स्टेशन में लाया गया।
वहां से आरपीएफ का जवानों ने उनको लेकर पुरुलिया सदर अस्पताल में लाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उनको मृतक घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम करने के लिए पुरुलिया मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भेज कर एक अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है।