विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची के कोकर टाटा ऑटो वर्कशॉप में लगी भीषण आग, नौ वाहन जलकर राख

By Manoranjan SinghEdited By: Mansi Kumari
Published: Sun, 23 Aug 2026 10:11 AM (GMT+05:30)

रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वासुदेव टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में रविवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें नौ ...और पढ़ें

HighLights

  1. कोकर वर्कशॉप में रविवार सुबह भीषण आग लगी।

  2. आग में नौ वाहन जलकर पूरी तरह राख हुए।

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वासुदेव टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में रविवार सुबह करीब 5:30 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि वर्कशॉप में खड़े नौ वाहन जलकर राख हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

हालांकि, अग्निशमन विभाग और पुलिस की जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटना में हुए आर्थिक नुकसान का आकलन अभी नहीं किया गया है।


सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, जिससे आग को वर्कशॉप के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।