विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईशान-सूर्यवंशी की एक झलक के लिए बेताब हो रहे फैंस, रांची में मैच से पहले ही चढ़ा क्रिकेट का रंग

By Diwaker SinghEdited By: Mansi Kumari
Published: Fri, 09 Oct 2026 05:00 PM (IST)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच रांची में होने वाले टी20 मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। दर्शक ...और पढ़ें

रांची में भारत-वेस्टइंडीज मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह। जागरण

रांची में भारत-वेस्टइंडीज मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह। जागरण

HighLights

  1. रांची में भारत-वेस्टइंडीज मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह।

  2. ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी की जर्सी की दिखी सबसे ज्यादा डिमांड।

  3. ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी की जर्सी की दिखी सबसे ज्यादा डिमांड।

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट का खुमार छाया हुआ है। जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम के बाहर सुबह से ही क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ जुटने लगी। मैच शाम सात बजे शुरू होना है, लेकिन फैंस का उत्साह देखते ही बन रहा है। खिलाड़ियों की एक झलक पाने और मुकाबले का रोमांच महसूस करने के लिए दर्शक एंट्री शुरू होने से करीब दो घंटे पहले ही स्टेडियम पहुंचने लगे।

Ranchi India Vs West Indies T20

सूर्यवंशी और ईशान को लेकर फैंस में उत्साह

रांची में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर फैंस में खासा उत्साह है। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन को मैदान पर खेलते देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी बेताब हैं। स्टेडियम पहुंचे दर्शकों को उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करेंगे। फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने और उनके खेल का रोमांच करीब से महसूस करने के लिए उत्साहित हैं।

बिरसा चौक से ही खिलाड़ियों की जर्सी बेचने वाले दुकानदार खड़े थे। क्रिकेट फैंस यहां रुककर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के नाम वाली टी-शर्ट खरीद रहे थे। दुकानों पर वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन की जर्सी की सबसे अधिक मांग दिखी। इनके अलावा विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की टी-शर्ट भी खूब पसंद की जा रही थीं।

अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर और रोहित शर्मा के नाम वाली जर्सी खरीदने के लिए भी प्रशंसकों में उत्साह दिखा। कई फैंस अपनी पसंदीदा जर्सी पहनकर 'विराट-विराट' के नारे लगाते हुए स्टेडियम की ओर बढ़ रहे थे।

Ranchi India Vs West Indies T20

बिहार के राजगीर से मैच देखने रांची पहुंचे

बिहार के राजगीर से भी कुछ क्रिकेट प्रेमी मैच देखने रांची पहुंचे हैं। यहां आते ही उन्होंने ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी और महेंद्र सिंह धोनी के नाम वाली टी-शर्ट खरीदी और उन्हें पहनकर तस्वीरें खिंचवाईं।

उनका कहना था कि बिहार का लाल ईशान किशन मैदान पर खेल रहा है, तो उसे खेलते देखने का मौका भला कैसे छोड़ सकते हैं। अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मैदान पर खेलते देखने के लिए वे काफी उत्साहित हैं।

रांची में क्रिकेट का जुनून ऐसा है कि झारखंड के अलग-अलग जिलों के साथ दूसरे राज्यों से भी प्रशंसक भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला देखने पहुंचे हैं। पलामू से आए क्रिकेट प्रेमियों ने बताया कि वे टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम आए हैं। मैच देखने के लिए कुछ प्रशंसकों ने पहले से ही टिकट का इंतजाम कर लिया था, जबकि कई लोगों ने ऑनलाइन टिकट बुक कर मुकाबले का हिस्सा बनने की तैयारी की।

Ranchi India Vs West Indies T20

 

स्टेडियम के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले को लेकर स्टेडियम के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। स्टेडियम के गेट और प्रवेश द्वारों के आसपास बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने के लिए पुलिसकर्मियों, पेट्रोलिंग टीम और कमांडो को तैनात किया गया है। वहीं, शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने और जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी मुस्तैद है।

Ranchi India Vs West Indies T20

स्टेडियम में प्रवेश से पहले दर्शकों की सघन जांच की जाएगी। प्रशासन का प्रयास है कि मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे और क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम पहुंचने व वापस लौटने में किसी तरह की परेशानी न हो। 

Ranchi India Vs West Indies T20

यह भी पढ़ें- रांची में टी-20 मैच की सुरक्षा के लिए व्यापारियों ने दिया सहयोग, शालीमार बाजार में नहीं लगा साप्ताहिक हाट

यह भी पढ़ें- रांची में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच पर मंडराया बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट