विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खुद चल रहा था कंप्यूटर का कर्सर, बाहर बैठे सॉल्वर भर रहे थे जवाब; रांची में SSC GD परीक्षा में बड़ा खेल 

Published: Mon, 11 May 2026 12:05 PM (IST)

रांची में एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में रिमोट एक्सेस से नकल का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने छह आरोपियों ...और पढ़ें

रांची में SSC GD परीक्षा में बड़ा खेल

रांची में SSC GD परीक्षा में बड़ा खेल 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रांची। रांची में एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में रिमोट एक्सेस से नकल का खुलासा करते हुए पुलिस ने रविवार को छह आरोपितों को जेल भेज दिया। भविष्यवादी ऑनलाइन परीक्षा केंद्र से पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ कंप्यूटर सिस्टम के मॉनिटर पर कर्सर अपने आप चलते हुए पाया गया है। 

मामला सामने आने के बाद रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है, जबकि सेंटर का आईटी हेड, संचालक और टेक्निकल हेड फरार बताए जा रहे हैं। यह परीक्षा शनिवार को आयोजित हुई थी। 

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अभ्यर्थी केवल परीक्षा केंद्र पर बैठे हुए थे और कंप्यूटर खुद ही उत्तर तैयार कर रहा था। सेंटर आब्जर्वर ने इसका वीडियो भी पुलिस को भेजा था। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा था कि कंप्यूटर का कर्सर खुद संचालित हो रहा है।

सेंटर संचालक और टेक्निकल हेड की संलिप्तता 

सूचना मिलते ही सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया गया। स्थानीय पुलिस और परीक्षा नोडल पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर छापेमारी की गई। पुलिस के पहुंचते ही सेंटर का आईटी हेड फरार हो गया। 

जांच में सेंटर संचालक और टेक्निकल हेड की संलिप्तता भी सामने आई है, लेकिन दोनों मौके से फरार पाए गए। जांच में खुलासा हुआ कि अभ्यर्थियों को गिरोह के सदस्यों ने पहले ही निर्देश दिया था कि वे जिस कपड़े को पहनकर परीक्षा देने आएंगे, उसी कपड़े में अपनी सेल्फी भेजेंगे ताकि उनकी पहचान सुनिश्चित की जा सके। 

अभ्यर्थियों ने गैंग को अपनी तस्वीरें भेजी थी। गिरोह के सदस्यों ने अभ्यर्थियों को यह भी निर्देश दिया था कि परीक्षा शुरू होने के बाद सीपीयू को एक बार खुद से ऑफ और ऑन करना है। इसके बाद उन्हें कुछ नहीं करना होगा। अभ्यर्थियों ने वैसा ही किया। इसके बाद गैंग के सदस्यों ने सिस्टम का रिमोट एक्सेस ले लिया और बाहर से कंप्यूटर संचालित कर प्रश्नों के उत्तर भरने लगे।

मास्टर कंप्यूटर किया गया जब्त,जांच में होगा खुलासा

पुलिस जांच में सामने आया कि परीक्षा केंद्र में इंटरनेट का लैंड बेस्ड कनेक्शन इस्तेमाल किया गया था। फायरवाल को बाइपास करने के बाद इसे मास्टर कंप्यूटर से जोड़ा गया। अभ्यर्थियों को आईपी एड्रेस उपलब्ध कराया गया और फिर गैंग के लोग बाहर से परीक्षा नियंत्रित करने लगे। 

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मास्टर कंप्यूटर को किस टूल के माध्यम से और किस लोकेशन से कनेक्ट किया गया था। पुलिस ने मास्टर कंम्यूटर जब्त कर लिया है। इसकी जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा।

परीक्षा के बाद देना था दो लाख रुपये,फिर 11 लाख

गिरफ्तार अभ्यर्थियों ने पूछताछ में बताया कि गिरोह के लोगों ने उनके मूल प्रमाण पत्र अपने पास रख लिए थे। उनसे कहा गया था कि परीक्षा के बाद दो लाख रुपये देने होंगे और नौकरी लगने के बाद 12 लाख रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

बिहार और कोडरमा जाएगी पुलिस की टीम,रांची में चल रही है छापेमारी

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के रांची में रहने वाले कुछ अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है। जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। बिहार और कोडरमा में रहने वाले गैंग इसके पीछे हैं। परीक्षा केंद्र से सीसीटीवी का डीवीआर, फायरवाल और अन्य तकनीकी उपकरण जब्त किए गए हैं। पुलिस का मानना है कि फायरवाल को जानबूझकर डिसेबल या बाइपास किया गया था, तभी इस तरह की गड़बड़ी संभव हो सकी।

पुलिस ने परीक्षा केंद्र से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज जब्त किए हैं।

बरामद सामान

1. कंप्यूटर 6

2. सीसीटीवी का डीवीआर 2

3. फायरवाल 2

4. एयरटेल का राउटर 1

5. जियो का राउटर 1

6. सीपीयू 1

7. सी-डैक बाक्स 2

8. एडमिट कार्ड 6

9. मोबाइल 5

10. टैब 1

गिरफ्तार अभ्यर्थियों का विवरण

1. ऋषिकेश कुमार यादव, उम्र 27 वर्ष।

पिता, प्रमोद यादव,सिंहवला, थाना खुटौना, जिला मधुबनी, बिहार

2. आर्यन कुमार, उम्र 18 वर्ष,पिता छोटू यादव,पता शर्मा टांड़, थाना जयंत नगर, जिला कोडरमा।

3. राहुल कुमार, उम्र 21 वर्ष पिता अर्जुन ठाकुर पता ग्राम लुटा, थाना कटकमदाग, जिला हजारीबाग।

4. रवि रंजन कुजूर, उम्र 26 वर्ष पिता जतरा कुजूर, पता चेतर शर्मा टोली, थाना व जिला गुमला।

5. राजकुमार, उम्र 22 वर्ष,पिता कृष्ण नंदन सिंह, पता टोला गंगा प्रसाद, कन्हाईपुर, जिला पटना, बिहार।

6. अनु कुमारी, उम्र 22 वर्ष,पिता बिरजू यादव,पता ग्राम लोधीपुर, थाना मेहंदिया, जिला अरवल, बिहार।