प्रकृति की रक्षा हो हमारी पहली प्राथमिकता
रांची : रांची वीमेंस कॉलेज में शनिवार को प्रकृति का पावन पर्व सरहुल धूमधाम से मनाया गया। छ
रांची : रांची वीमेंस कॉलेज में शनिवार को प्रकृति का पावन पर्व सरहुल धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया। प्राचार्या डॉ. मंजू सिन्हा ने कहा कि सरहुल हमें सौहार्द्र के साथ रहने की सीख देता है। कहा, प्रकृति की रक्षा करेंगे तो हम सभी इस धरा पर रह पाएंगे। प्रकृति की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। हम सभी खुद के लिए प्रकृति को बचाएं। इस मौके पर छात्राओं ने लोकनृत्य से सरहुल के महत्व को बताया। नागपुरी गीतों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मेरी सोरेंग व डॉ. शैलजा बाला ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सरिता केशरी ने किया। मौके पर डॉ. वीणा तिरु, डॉ. इंदिरा पाठक, डॉ. मीना सोरेंग, डॉ. श्रद्धा श्रीवास्तव सहित अन्य थे।